RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:तर्कशास्त्र के महत्व पर आयोजित हुआ आलेख प्रतियोगिता!तर्कशास्त्र अनुमान के वैध नियमों का व्यवस्थित अध्ययन है: प्रो मीना कुमारी

आरा/ भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 नवंबर।आज महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय,आरा में दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा आलेख प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. मीना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
तर्कशास्त्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्या डॉ. मीना कुमारी ने कहा कि तर्कशास्त्र अनुमान के वैध नियमों का व्यवस्थित अध्ययन है। यह ऐसे संबंध है, जो अन्य तर्कवाक्यों के आधार पर निष्कर्ष की स्वीकृति की ओर ले जाते हैं। इसलिए युक्ति का विश्लेषण और मूल्यांकन ही तर्कशास्त्र है।
दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. स्मिता कुमारी ने कहा कि तर्कशास्त्र तर्क करने की विधि है। यह निगमनात्मक तथा आगमनात्मक तर्क के सिद्धांतों को सिखाता है साथ ही तर्क और भ्रांति में अंतर को बताता है। इस आलेख प्रतियोगिता में बीए सेमेस्टर वन की छात्राएं बढ़ चढ़कर भाग ली। न्यासा नारायणी, डिंपल कुमारी, मनीषा कुमारी, निशा कुमारी, खुशी कुमारी, रेखा कुमारी, कुमारी अंजली, मेघा कुमारी, आरोही कुमारी, रति कुमारी ने इस विषय पर अपने-अपने विचार को अभिव्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान न्यास नारायणी ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान निशा कुमारी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शिल्पा कुमारी, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. सिंकु कुमारी तथा अन्य मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा की आराधना की,कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण करवाया।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड का दूसरा प्रखंड सम्मेलन कोल्हरामपुर में आयोजित किया गया।

rktvnews

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना कि समीक्षा बैठक आयोजित!एडीएम ने समय पर भुगतान करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: ट्रेन से गिर अधेड़ की मौत।

rktvnews

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

बागपत: कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना से जिले में युवाओं को मिलेगा नया मंच, कृषि क्षेत्र में होंगे नए कीर्तिमान।

rktvnews

Leave a Comment