RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर : जनहित परिवार ने स्वर्गीय बीगन प्रसाद की स्मृति में कवि गोष्ठी का किया आयोजन।

आरा/भोजपुर 02 नवंबर।जनहित साहित्य मंडल आरा के तत्वावधान में महान समाजसेवी गांधीवादी स्वर्गीय बीगन प्रसाद की स्मृति में जनहित परिवार भोजपुर के कार्यालय, शीतल टोला, आरा में साहित्य मंडल से जुड़े दर्जनों सम्मानित कवियों ने कवि गोष्ठी में अपनी अपनी कविताओं का पाठ किया। कवयित्री डॉ. किरण कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन साहित्यकार जगत् नंदन सहाय ने स्व बीगन प्रसाद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात उपस्थित साहित्यकारों ने भी अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक गोपाल प्रसाद ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन विजय चंद्र पाठक ने किया तथा मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में कविता प्रस्तुत करने वालों में राम प्रह्लाद तिवारी, जगत् नंदन सहाय ,नंदकिशोर कमल, वीर कंडे प्रसाद, रमेश सिंह राम प्रपन्न ,हरे राम सिंह , अरविंद कुमार सिंह, शरद कुमार सिंह, , विजय चंद्र पाठक, सुरेश प्रसाद, बृजमोहन त्रिपाठी आदि प्रमुख थे ‌। कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में नमस्कार जी, रोहित कुमार और नमस्ते जी प्रमुख थे।

Related posts

राजस्थान:अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री

rktvnews

सुपर स्टार सुजीत कुमार की पुण्य तिथि पर विशेष

rktvnews

पटना:’मुक्त-छंद’ के प्रथम कवि और ‘बिहार-आंदोलन’ के जनक थे बाबू महेश नारायण : डॉ सुलभ

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में डीआरडीए को जिला परिषद में समाहित करने को लेकर सहमति हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बड़हरा भाजपा ने मनाया जश्न।

rktvnews

Leave a Comment