RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल आज दिल्ली पहुँचा।

देहरादून/ उत्तराखंड 29 अक्टूबर।“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल आज दिल्ली पहुँचा। इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, भारत सरकार, संस्कृति विभाग और स्थानीय आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने पूजा पाठ के साथ दल का स्वागत किया।
“अमृत कलश यात्रा“ में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखण्डों व 101 नगर – निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को याद रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में “मेरी माटी मेरा देश” महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है।
इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की जन्मभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ’अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।
बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया था।

Related posts

उज्जैन :नगर निगम सभापति ने होमगार्ड लाइन में बाढ़ की पूर्व तैयारियों का लिया जायजा, लेकर इमरजेंसी ऑपरेटिंग सेन्टर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: आरा में हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा।

rktvnews

सारण:जोश और उमंग के साथ लोकतंत्र के महापर्व को करें सफलीभूत।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:गंगा नदी मे डूबने से दो युवको की मौत के बाद बड़हरा विधायक परिवार को सांत्वना देने पह़ुचे।

rktvnews

सारण:आगामी त्यौहारों के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment