RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल – सीज़न 14’ को मिले अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स!

मुस्कान 24×7\25 अक्टूबर।सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बेहद सराहे गए सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल ने भारतीय मनोरंजन परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है, और देश के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित गायन रियलिटी शोज़ में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। अपनी स्थापना के बाद से, प्रतिष्ठित गायन रियलिटी शो प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स द्वारा पेश किए गए कुछ मंत्रमुग्ध प्रदर्शनों से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है। यह साल भी कुछ कम नहीं होगा और निश्चित रूप से ‘संगीत का सबसे बड़ा त्यौहार’ होने का वादा करता है!
ऑडिशन राउंड में कई कंटेस्टेंट्स ने अपने शानदार गायन कौशल से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अब, थिएटर राउंड में, शो को अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं! अपना आगे का सफर तय करने और शो के प्रतिष्ठित विजेता के खिताब के लक्ष्य के लिए तैयार, इंडियन आइडल को मैथिली शोम, सुभदीप दास चौधरी, अंजना पद्मनाभन, उत्कर्ष वानखेड़े, अनन्या पाल, दीपन मित्रा, महिमा भट्टाचार्जी, पीयूष पनवर, सुरेंद्र कुमार, वैभव गुप्ता, मुस्कान श्रीवास्तव, आद्या मिश्रा, गायत्री राजीव, ओबोम तांगू और मेनुका पौडेल के रूप में अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स मिले। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, चुने गए टॉप 15 कंटेस्टेंट्स ने निश्चित रूप से अपनी सुरीली आवाज से सभी को प्रभावित किया है।
जैसे ही देश इन उल्लेखनीय प्रतिभाओं से परिचित होगा, इंडियन आइडल सीज़न 14 में प्रतियोगिता नई ऊंचाइयों छूने के लिए लिए तैयार है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रेया घोषाल, बॉलीवुड के किंग ऑफ मेलोडी कुमार सानू और मशहूर संगीतकार/गायक और कलाकार विशाल ददलानी अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं। जजों द्वारा कंटेस्टेंट्स को उनके आगे के सफर में विशेषज्ञता देने के बाद, दर्शक भाव-विभोर कर देने वाले प्रदर्शन से भरे एक संगीत समारोह की उम्मीद कर सकते हैं।
अब, मंच तैयार है, और स्पॉटलाइट इन अविश्वसनीय आवाज़ों पर है। कौन बाकियों से ऊपर उठेगा और इंडियन आइडल के प्रतिष्ठित खिताब का दावा करेगा।
यह जानने के लिए, हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे इंडियन आइडल 14 देखना ना भूलें, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:घरेलू एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ उपायुक्त की बैठक, आवश्यक निर्देश जारी।

rktvnews

कौन है दोषी?: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:नदी के रास्ते तस्करी, बड़हरा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिख गुरूओं की वाणी और उनका बलिदान अद्भुत और ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश!मामला थाने में जब्त शराब के अतरिक्त अवैध शराब रखने का।😲

rktvnews

विभिन्न जिला समितियों की बैठक आयोजित!विशेष योग्यजन के लिए सक्षम एप्प से चुनाव में मतदान देना होगा आसान।

rktvnews

Leave a Comment