RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:माॅ के दर्शन को उमङे श्रद्धालु।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अक्टूबर। दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच अष्टम महागौरी एवं नवम सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना और वंदना के साथ शक्ति की अधिष्ठात्री माॅ दुर्गा का नौ दिवसीय नवरात्र पर्व परवान पर है। माॅ दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमङ पड़ा है। पूजा मंडप एवं पंडालों में मेले जैसा दृश्य नजर आ रहा है। अपने पूरे परिवार के साथ लोग पूजा पंडालों में माॅ के दर्शन कर पूजा पाठ कर रहे हैं। पूजा मंडप एवं पंडालों को तरह-तरह के रंग-बिरंगे बिजली के लाइट से सजाया गया है। सजावट से माॅ दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति सजीव लग रही है। बिजली की चकाचौंध से पंडाल और उसके आसपास का क्षेत्र रात में भी चमक-दमक रहा है। ऐसा लग रहा है मानो बिजली से ही श्रृंगार किया गया है। पूजा पंडालों के आसपास मिठाई, छोला, चाट, गोलगप्पा, चाऊमीन, मैन्चूरियन, पास्ता की दुकानें लगी हुई हैं। इसके अलावा तरह-तरह के खिलौनों एवं अन्य सामग्रियों की दुकानें भी सजी हुई हैं। इन दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। बच्चों, युवकों, युवतियों, महिलाओं और पुरुषों की भीङ दुकानों पर देखी जा रही है। लोग अपने स्वादानुसार दुकानों पर खाने-पीने का आनंद ले रहे हैं। खिलौनों की दुकानों पर बच्चों और उनके परिजनों की भीड़ लगी है। बच्चे अपने माता-पिता से तरह-तरह के खिलौनों को खरीदने की जिद कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े तक सभी पूजा और मेले का आनंद ले रहे हैं। शाहपुर सहित उसके आसपास के क्षेत्र सहजौली, भरौली, सरना,सूहियाॅ, करनामेपुर, ईश्वरपुरा, पहरपुर, करजा, दामोदरपुर, बहोरनपुर, चक्की नौरंगा, बेलवनिया आदि गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। शाहपुर के बनाही रोड,कुंडेश्वर गांव, पंजाब नेशनल बैंक के पास, शाहपुर बाजार में, हाई स्कूल के पास भी माॅ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। शाहपुर थाना के पास दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा के लिए उमड़ी हुई है।

Related posts

भोजपुर:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

युथ हास्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भोजपुर शाखा की बैठक आयोजित।

rktvnews

रामगढ़: शहीदों की स्मृति में समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों ने रखा 2 मिनट का मौन।

rktvnews

आरा सांसद ने बजट सत्र के शून्य काल में महाकुंभ में भगदड़ पर हुई मौतों को ले उठाई आवाज।

rktvnews

अल्प संख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत की गई।

rktvnews

Leave a Comment