RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:नवरात्रि के सातवें दिन मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 अक्टूबर। नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई।आरा की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी के मंदिर में पूजन एवं दर्शन को लेकर शनिवार की अहले सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।मां आरण्य देवी के मंदिर में कोलकाता के सुप्रसिद्ध फूल-श्रृंगार के कारीगर द्वारा आकर्षक सजावट एवं माता का श्रृंगार किया गया।सुबह साढे़ 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें मंदिर विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं मारवाड़ी समाज के लोग सहित अन्य उपस्थित रहे।सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। मंदिर परिसर में व्यवस्था को लेकर मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलान, ट्रस्टी संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, संतोष कुमार सिंह (अधिवक्ता), गजेंद्र सिंह, मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार, रुपेश कुमार, नवीन प्रकाश, जेपी यादव, नारायण सर्राफ, मुकेश पोद्वार, अमित कुमार उर्फ भोलू, रिशु कुमार उर्फ सोनू समेत अन्य सक्रिय दिखे।
बताया गया की अष्टमी, नवमी एवं दशमी को मंदिर में भक्तों का प्रवेश भैरव बाबा के बगल वाली गली से होगा।

Related posts

भोजपुर:दर्द से कराह रही बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

rktvnews

भोजपुर:सभी राजस्व योजनाओं का पात्र लाभुकों तक लाभ समय पर करें सुनिश्चित: सी के अनिल

rktvnews

रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

सिवान:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद के सभागार में संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

फूल खिलने के बाद..:अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

Leave a Comment