RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

बिहार:मुख्यमंत्री ने दी दुर्गा पूजा एवं दशहरा की बधाई व शुभकामनायें।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष और उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिलजुल कर मनायें।

Related posts

देवघर:जिले में आदि कर्मयोगी कार्यक्रम सम्पन्न, सभी दस प्रखंडों में किया गया ग्राम सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: 20 सूत्री प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठे कई मामले।

rktvnews

रामगढ़:सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेन्टर का हुआ शुभारंभ’।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले विडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में डीएम और एसपी हुए शामिल।

rktvnews

भोपाल:माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment