RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:इजरायल द्वारा गाजा के बच्चों-महिलाओं और बेगुनाह फिलिस्तिनीयों के जनसंहार के खिलाफ नुकड़ सभा।

आरा/भोजपुर 18 अक्टूबर।इजरायल द्वारा गाजा के बच्चों-महिलाओं और बेगुनाह फिलिस्तिनीयों के जनसंहार के खिलाफ इंसाफ मंच और भाकपा माले आइसा,आरवाइए ने आरा मे कई मुहल्ला मे नुकड़ सभा की.यह नुकड़ गाजा पट्टी मे इजरायल द्वारा जारी बम वर्षा के खिलाफ थी।इजरायल ने फिलिस्तिनी बच्चों-महिलाओं व बेगुनाहों के कत्लेआम के खिलाफ थी ज्ञात हो कि भाकपा माले इंसाफ मंच, आइसा, आरवाईए ने संयुक्त रुप से बर्बर फिलिस्तिनीयों के जनसंहार के खिलाफ कल दिन के तीन बजे से जेपी स्मारक कलक्ट्रिएट तालाब से आरा नगर थाना तक निकलने वाले प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने के प्रचार हेतू था।आज की नुकड़ सभा मिल्की मुहल्ला, कसाबटोला,अहिरपुरवा मोड़,वलिगंज,दुधकटोरा अबरपुल मे की गयी.आज की नुकड़ सभा का नेतृत्व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने की.इस सभा मे शमिल प्रमुख लोगों मे वार्ड पार्षद मो फैज उर्फ राजन, सफी आलम राइन,अमित कुमार मालाकार, धनंजय सिंह थे।
आज की नुकड़ सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बच्चों-महिलाओं को मार कर इजरायल युद्ध अपराध कर रहा है।इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि अस्पताल पर बम मारना निहायत ही अमानविय कार्यवाई है तथा खुलेआम युद्ध नीति का उलंघन है,हम फिलिस्तिन के दर्द के साथ खड़े है।

Related posts

दिव्यांगता अभिशाप नहीं, अपने हौसले और जज्बे से पाई जा सकती है विजय।

rktvnews

अधिक से अधिक पात्र बहनों को दिलवाएं रियायती दर पर रसोई गैस सुविधा: मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 23 मृतक कृषकों के 25 लाभार्थियों को एक करोड पन्द्रह लाख सहायता धनराशि वितरण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त, दुमका के निर्देशानुसार खाद्यान्न गोदामों का एक साथ निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की अगुवाई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लिया।

rktvnews

प्योर ईवी ने बस्ती में की एंट्री; ईवी क्राँति को दी नई रफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment