RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) नवाड़खेड़ा में संचालक के विरुद्ध शिकायत पर अधिकारियों की समिति का गठन किया।

हल्द्वानी/नैनीताल 15 अक्टूबर।जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) नवाड़खेड़ा हल्द्वानी मैं संचालक के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के उपरांत इस संस्थान में दृष्टिबाधित नाबालिक बालिकाएं के शिक्षा ग्रहण को लेकर वर्तमान परिस्थितियों में उनका मानसिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास प्रभावित न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों की समिति का गठन किया गया है।
समिति में बाल कल्याण समिति नैनीताल अध्यक्ष व जिला प्रोबेशन अधिकारी नैनीताल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित एक मनोचिकित्सक, मनोचिकित्सा पर कार्य कर रहे है एनजीओ तथा लालकुआं तहसीलदार को सदस्य और प्रशासनिक सहयोग हेतु समिति में रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त समिति नेशनल एसोसिएशन फॉर दि ब्लाइंड (नैब), नवाबखेडा, हल्द्वानी का निरीक्षण करते हुए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी तथा बच्चों की काउंसलिंग करेगी एवम् समिति समय-समय पर निरीक्षण करते हुए यह भी सुनिश्चित करेगी कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक एवम् व्यक्तिगत विकास प्रभावित न हो एवम् बच्चों की सुरक्षा हेतु वांछित कार्यवाही करेगी। समिति संस्थान द्वारा बनायी गयी आंतरिक शिकायत निवारण समिति की गतिविधियों का भी परीक्षण करेगी।

Related posts

घोंचुओं की, घोंचुओं द्वारा बनाई गई, घोंचू सरकार ।

rktvnews

बक्सर: विश्वामित्र महोत्सव का भव्य आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अगस्त 25

rktvnews

आगरा में खुलेगा अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र।

rktvnews

सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी समस्या : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment