RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

पटना:समान गुणवतापूर्ण शिक्षा ऑल इंडिया अभिभावक संघ का मिशन और खुली आंखों से देखा गया सपना है: राकेश रॉय

एमएलसी जीवन कुमार के साथ ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय

पटना/बिहार 15 अक्टूबर। आज जहां लोग आते ही हैं राजनीति में ऐसो आराम कर लूटने की नियत से वो भी ज्यादातर किसी नेता का बेटा बेटी, भाई बहन या कोई रिश्तेदार ही होता हैं। वहीं एक युवा जीवन कुमार अपने परिश्रम के दम पर सब समीकरण को धवस्थ्य करते हुए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गया से जीत दर्ज कर राजनीति में पदार्पण करता है जिसे अब लोग माननीय कहते हैं यह मंशा पाले हुए की हम राजनीतिज्ञ और सामाजिक लोगों के गठजोड़ के माध्यम से बिहार में समान गुणवतापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार को लागू करा कर रहेगें। उक्त बातें ऑल इंडिया अभिवावक संघ के अध्यक्ष राकेश रॉय ने एमएलसी जीवन कुमार के भेंट के दौरान कही। उन्होंने बताया की इसी को मूर्त रूप देने के लिए एक सशक्त कार्य योजना पर मंथन हेतु एमएलसी जीवन कुमार ने राकेश कुमार रॉय को ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष होने के नाते अपने आवास पर बुलाया और लंबी बात की जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। चुकी ये समान गुणवतापूर्ण शिक्षा ऑल इंडिया अभिभावक संघ का मिशन और खुली आंखों से देखा गया सपना है जिसे संघ अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार रॉय ने ठाना है की इसे धरातल पर लाना है। रॉय कहते हैं सांसों ने मेरे शरीर का साथ दिया तो निश्चित तौर पर मैं इसे हासिल करूंगा। चाहें बड़े लोग जुड़े या ना पर मेरा प्रयास हर गरीब और अमीर के लिए एक समान रहेगा। राकेश रॉय ने कहा की मेरी पहल हर एक आम से और खास से होगी और मैं खुले मंच से मीडिया के माध्यम से इस बात को रखूंगा की किस नेता ने क्या बोला और क्या किया,क्या कर रहा है शिक्षा के संदर्भ में। रॉय ने सभी गरीब भाई बहनों और माता पिता से अपील की है की आप एक बार अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना शुरू कर दीजिए और हमारा साथ दीजिए। अधिकार की लड़ाई कैसे लड़ी जाती और जीती जाति है ये आपको एक साधारण सा आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार रॉय बता और दिखा देगा।

Related posts

रांची:अनुभूति और सम्यक् अभिव्यक्ति संप्रेषण की कसौटी है : डॉ जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर:पठन-पाठन में योग व खान-पान का महत्वपूर्ण स्थान : योगगुरु स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 मार्च 25

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना कर सभी प्रदेशवासियों के ख़ुशहाली की कामना की।

rktvnews

भोपाल:सेवा भाव और वन्य जीव संरक्षण का प्रतीक है देश का पहला हाई-टेक वन्य जीव कैप्चर अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढ़वा:जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा दुधारू पशु मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment