RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

वैशाली:सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा दुर्गा पूजा का त्योहार:जिलाधिकारी

वैशाली/बिहार 14 अक्टूबर।वैशाली समाहरणालय सभागार में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि- व्यवस्था संधारण को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए
जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने कहा है कि दुर्गा पूजा, 2023 के अवसर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पदाधिकारीगण आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखेंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करेंगे।
बताया गया कि इस वर्ष दिनांक 15 अक्टूबर (रविवार) को शारदीय नवरात्रि का कलश स्थापित होगा। दिनांक 21, 22 एवं 23 अक्टूबर को क्रमशः सप्तमी, महाअष्टमी एवं महानवमी मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी) है। इन सबके मद्देनजर सुदृढ़ प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर से सभी मुख्य स्थलों पर दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
सभी पदाधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे।
डीएम ने प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया कि पूजा समितियों से निरंतर समन्वय बना कर उनसे सार्थक संवाद कायम रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग के अभियंताओं को सुनिश्चित करना होगा कि पूजा पंडालों में कहीं भी लूज वायर न रहे। नगर परिषद,तथा नगर पंचायत अपने-अपने कार्यक्षेत्र में साफ-सफाई एवं प्रकाश की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए नगर निकायों की डेडिकेटेड टीम क्रियाशील रहे।
डीएम ने कहा कि पूजा आयोजन के लिए शत-प्रतिशत तथा ससमय अनुज्ञप्ति निर्गत कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुज्ञप्ति में अंकित स्थल एवं मूर्ति विसर्जन मार्ग का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित करेंगे। आपतिजनक स्लोगन, कार्टून इत्यादि पर रोक है। इसे सभी पदाधिकारी सख्ती से सुनिश्चित करेंगे।
समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि हाजीपुर अनुमंडल में कुल 341 पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं, कुल 374 जगह पर मूर्ति स्थापना की जा रही है तथा 319 विसर्जन जुलूस निकाले जाने की सूचना प्राप्त है। नीरोधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत उन्होंने बताया कि हाजीपुर अनुमंडल में लगभग 2800 बाउंड डाउन किया जाना था इसमें अभी तक 17 बांड डाउन कर लिया गया है।शस्त्र सत्यापन के संबंध में बताया गया कि कुल 1766 आर्म्स का सत्यापन होना है जिसमें 1251 आर्म्स का सत्यापन कर लिया गया है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया की हर हाल में 18 तारीख तक बांड डाउन एवं आर्म्स सत्यापन कर लिया जाए एवं वैसे लोग जो अपने आर्म्स का सत्यापन नहीं करा रहे हैं उनका आर्म्स या तो सस्पेंड करने अथवा कैंसिल करने का प्रस्ताव उपस्थापित किया जाए। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हाजीपुर अनुमंडल में कुल 255 डीजे हैं जिसमें अभी तक 56 डीजे को जप्त कर लिया गया है।

Related posts

बिहार: दरभंगा:एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)-2024 का ट्रॉफी गौरव यात्रा का दरभंगा में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:मजदूर दिवस पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट नेआयोजित किया कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश;शुभमस्तु कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योगपतियों ने आभार व्यक्त किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता का सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के बाद देश में वापसी का स्वागत किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात में ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment