RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:महिला कॉलेज में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन!जीत का प्रमाण पत्र सदा हौसला बढ़ाते रहता है:प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 अक्टूबर।आज महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ मीना कुमारी ने की। छात्रों का हौसला वर्धन करते हुए प्राचार्या ने कहा कि यह प्रमाण पत्र सदा इस खेल के प्रति स्मरण दिलाते रहता है और आगे बढ़ने का प्रेरित करते रहता है। खेल भी पढ़ाई का अभिन्न अंग और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला होता है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की पीटीआई अंजू कुमारी ने विजयी छात्राओं के बारे में जानकारी दी। इन्होंने बताया कि शतरंज के खेल से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है,भविष्य बनाने का और जीवन क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने का उत्तम साधन है ।कुल 14 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे छठे स्थान पे निकिता, पांचवे स्थान पे राखी, चौथे स्थान पे रीतिका, तीसरे स्थान पे पूजा, दूसरे स्थान पे राजनंदिनी, प्रथम स्थान पे दीपिका थी। इस अवसर पे महाविद्यालय के डॉ शिखा अवस्थी, डॉ अमरेश कुमार, डॉ राजबाला, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ आशा कुमारी, डॉ अंजू कुमारी, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ शिवस्वरूप राम उपस्थित होकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। मंच संचालन महाविद्यालय की क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ रूपाली गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पी टी आई अंजू कुमारी ने किया।

Related posts

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के हित में विभिन्न संस्थानों का दौरा किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

देवघर:जिरो टॉलरेंस की निति पर नशामुक्त देवघर बनाने की दिशा में करें कार्यः उपायुक्त

rktvnews

समूह की महिलायें अपने जीवनस्तर में सुधार कर अपनी क़िस्मत बदल रही है।

rktvnews

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल जी०बी०ओ० +2 उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित शिक्षा संवाद में हुए शामिल।

rktvnews

सौ अरब डॉलर मूल्यांकन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर।

rktvnews

Leave a Comment