RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार की सपना ने कर्नाटका में गाड़ा जीत का झंडा!सिल्वर मेडल से खोला खाता।

पटना/बिहार 13 अक्टूबर। कर्नाटका में आयोजित 62वीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आयोजित बिहार की सपना कुमारी ने 100 मीटर हर्डल (बाधा दौड़) 13:47 सेकेंड के समय मे सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।जबकि 13:46 सेकेंड पर स्वर्ण पदक मात्र एक माइक्रो सेकेंड से चूक गई ।
सपना के सिल्वर मेडल से बिहार में हर्ष की लहर दौड़ गई ।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार सरकार के सचिव सह निदेशक पंकज राज एवं डायरेक्टर जेनरल रविन्द्र शंकरण ने खिलाड़ी सपना की उपलब्धि पर बधाई दी है और बिहार एथलेटिक्स संघ को भी शुभकामना एवं बधाई प्रेषित की है ।
बिहार एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज और बिहार राज्य संघ के सचिव लियाक़त अली ने विशेष रूप से सपना कुमारी को बधाई दिया और अन्य खिलाड़ियो को मेडल के लिए प्रोत्साहित किया और उम्मीद जताया की नेशनल चैंपियनशिप में अभी जो बिहार की शुरुआत है इससे उम्मीद है की बहुत से मेडल बिहार के खाते में आएंगे ।
सपना कुमारी ने नेशनल में सिल्वर मेडल प्राप्त कर बिहार का खाता खोला और बिहार का नाम रौशन किया विभिन्न ज़िला खेल संघ एवं राज्य खेल संघ के सचिव एवं सदस्यों के बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Related posts

सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा ने क्रांति दिवस पर किया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

झारखंड सरकार की पहल से कुवैत में दिवंगत प्रवासी श्रमिक रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी सुनिश्चित।

rktvnews

एक शानदार हड़ताल के असर में निहित संदेश और सबक।

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक।

rktvnews

वर्षगांठ संदेश:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment