RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गोपालगंज:मतदाता बनने हेतु छात्राओं को किया गया प्रेरित।

गोपालगंज/बिहार 10 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा महेंद्र महिला महाविद्यालय में निर्वाचक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि आगामी 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होना है। युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान आयोग के निर्देश पर जारी है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा महेंद्र महिला महाविद्यालय में भावी मतदाताओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में नौजवान युवक एवम युवतियों का बहुमूल्य योगदान होता है। कोई मतदाता न छूटे इसलिए जरूरी है कि जितने भी लोगों की उम्र 18 वर्ष की होने वाली है वे अग्रिम आवेदन देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। ज्ञातव्य है कि निर्वाचक बनने हेतु वर्ष में 4 अहर्ता तिथि होने से अब 17 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी मतदाता बनने का आवेदन प्रपत्र 6 में भरकर अपने बीएलओ को दे सकते हैं। उन्होंने मतदान के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की तथा आगामी लोक सभा निर्वाचन में सभी उपस्थित लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
कार्यक्रम में उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी भावी निर्वाचकों को नाम जुड़वाने की ऑनलाइन और ऑफ लाइन प्रक्रिया, ज़रूरी कागजात के बारे में विस्तार से बताया। ऑनलाइन मोड में NVSP या वोटर पोर्टल से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही उपस्थित लोगों को अपने परिवार में छूटे सदस्यों और सगे संबंधियों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु जागरूक किया। इसके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं के निर्वाचन संबंधी सवालों का जवाब दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अवर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया का hands-on कराया गया और सभी छात्राओं को प्रपत्र 6 भरने को दिया गया ताकि सभी का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।

Related posts

भोजपुर:विद्यालय संस्थापिका की मनी पुण्यतिथि।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षक,जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम: उपायुक्त

rktvnews

गेहूं और आटे की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने अधिकतम 27.50 रुपए/किलोग्राम की एमआरपी पर ‘भारत आटा’ पेश की

rktvnews

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की चैंपियन टीम से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment