RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

नवादा/बिहार 9 अक्टूबर। आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में आज आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई । आज की बैठक में खाद्य आवंटन एवं वितरण, खाद्यान वितरण (आनलाईन), आधार सीडिंग, ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित प्रवासी श्रमिकों को निर्गत राषन, ऑन लाईन राशन कार्ड निर्गमण और आरटीपीएस अन्तर्गत नये राशन कार्ड के निर्माण की विस्तृत समीक्षा की गयी । उन्होने दशहरा त्योहार को देखते हुए त्योहार से पहले खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन डिलरों के पास अबतक खाद्यान्न का उठाव नहीं हुआ है, उन्हें गोदाम प्रबंधक को त्योहार के पहले खाद्यान्न की आपूर्ति अविलम्ब कराना सुनिश्चित करें। अकबरपुर, मेसकौर, गोविन्दपुर एवं कौआकोल एमओ द्वारा बताया गया कि चावल की गुणवत्ता खराब रहने के कारण वितरण करने में काफी कठिनाई होती है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा एजीएम को चावल की गुणवत्तापूर्ण जाॅच करने का निर्देश दिये। ई-श्रम पोर्टल पर लेवर द्वारा रजिस्ट्रेशन जाॅचोपरान्त शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। ऑनलाईन आरटीपीएस पर जो भी आवेदन प्राप्त हुआ है, उसपर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने कहा कि धान अधिप्राप्ति शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। कार्यालयों में लंबित एमजेसी और सीडब्लूजेसी मैटर को शून्य करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जहां-जहां टीपीडीएस गोदाम नहीं है, जैसे-काषीचक, रोह और नारदीगंज, उन जगहों पर नया गोदाम बनाने बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों में आधार शिडिंग कम होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। आधार सीडिंग काशीचक का 77 प्रतिशत, नवादा का 76 प्रतिशत, न्यूनतम और सर्वाधिक रजौली का आधार सीडिंग 83 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने सभी एमओ को निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत आधार सिडिंग कराना सुनिश्चित करें। जिले में पीडीएस प्रणाली के कुल दुकानों की संख्या 1126 है और कार्ड की संख्या 03 लाख 24 हजार 323 है।
आज की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अखिलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदित्य कुमार पियूष के साथ-साथ सभी एमओ, एजीएम आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का लिया गया संकल्प।

rktvnews

नारनौल:लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली राजनैतिक दलों की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बागपत:विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में श्रेष्ठ सुझावों के चयन की प्रक्रिया हुई शुरू।

rktvnews

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment