RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

गोपालगंज :आंगनबाड़ी सेविकाओं पर निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने पर दर्ज होगा एफआईआर:डीएम

गोपालगंज/बिहार 8 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी (भा०प्र सेo) द्वारा पुनरीक्षण पूर्व निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में रूचि नहीं लेने एवम निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने वाले बीएलओ पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के मद्देनजर जिला पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत बीएलओ द्वारा कार्य में रूचि नहीं लेने तथा कोताही बरतने के कारण प्रपत्रों का नियमानुसार निष्पादन नहीं हो पा रहा है। खासकर आंगनबाड़ी सेविका जो बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं उनके द्वारा निर्वाचन कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को आदेश दिया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही और समय से कार्य निष्पादित नहीं करने वाले बीएलओ पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि आगामी 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होना है। उससे पूर्व आयोग के निदेशानुसार सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेना है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि आंगनबाड़ी सेविका के साथ-साथ अन्य शिक्षक बीएलओ जो निर्वाचन कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें भी चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री ने जनवरी माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि का लाभार्थियों के खातों में किया हस्तांतरित।

rktvnews

01 दिसम्बर को दरभंगा प्रेक्षागृह में विधिक सेवा शिविर का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

चतरा:पुलिस अधीक्षक व अपर समाहर्त्ता के द्वारा राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment