RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बरामद भारी मात्रा में शराब विनष्ट।

शाहपुर थाना परिसर में भारी मात्रा में बरामद शराब का विनष्टीकरण

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर, बहोरनपुर ओपी और धनगाईं थाना में बरामद शराब का विनष्टीकरण किया गया। विभिन्न कांडों में बरामद देशी और विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। शाहपुर थाना में सबसे ज्यादा बरामद शराब विनष्ट किया गया। शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल ने तीन बड़े ट्रक पर लदा शराब तीन अलग-अलग दिन बरामद किया था। 19115.565 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। शाहपुर, बहोरनपुर ओपी और धनगाईं थाना के विभिन्न कांडों में जप्त शराब को विनष्ट किया गया। 18772.565 लीटर विदेशी शराब और 343 लीटर देशी शराब को विनष्ट किया गया। शाहपुर और बहोरनपुर ओपी थाना मे बरामद शराब को शाहपुर थाना परिसर में ही नष्ट किया गया।

Related posts

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

शाहपुर थानाध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई व शुभकामना।

rktvnews

पटना:समाज कल्याण विभाग सचिव सह प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम वंदना प्रेयसी ने किया बिहार सरस मेले का भ्रमण।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह:राजस्व सेवाओं को गांव तक पहुंचाने की पहल, विशेष शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई शुरू।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment