RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का किया वितरण।

देहरादून/ उत्तराखंड 6 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करें। कार्य क्षेत्र में नये जीवन की शुरूआत आत्म अनुशासन और नियमित दिनचर्या के साथ करें। जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, इसमें अपनी सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें।
सचिव परिवहन अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बताया कि परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड में विगत दो वर्षों में एक सम्भागीय निरीक्षक और 59 परिवहन आरक्षियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति दी गई है। कनिष्ठ सहायक के 39 और सहायक लेखाकार के 17 पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है।
इसके अलावा विभाग में सीधी भर्ती के विभिन्न पदों के लिए 147 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

व्यंग्य:हमसफर फ्लाईओवर और गुमशुदा चौराहे🤓

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जनता में है उत्साहजनक माहौल , एक बार फिर से लहरेगा तरारी में लाल पताका: शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

मोतीहारी:प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

जशपुरनगर : पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामुहिक आजीविका का स्त्रोत

rktvnews

ओडिसा रेल हादसे में बिहार के यात्रियों की जानकारी के लिए बिहार सरकार आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर।

rktvnews

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में आपूर्ति (धान अधिप्राप्ति सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment