RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

दरभंगा:गाँधी जी की प्रतिमा पर डीएम व एसएसपी ने किया माल्यार्पण।

दरभंगा/बिहार 02 अक्टूबर।लहेरिया सराय टावर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार,अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, डीसीएलआर सदर राकेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी,वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर मैं सभी जिले वासियों को शुभकामना देना चाहता हूँ। महात्मा गाँधी जी का दर्शन बहुत बड़ा आदर्श है। सत्य, अहिंसा और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए हमें इसे अपनाना चाहिए। उन्होंने मद्यनिषेध के लिए, हिंसा समाप्त करने के लिए, भाई-चारा व प्रेम के लिए जो संदेश दिए हैं वह अनुकरणीय है। समीचीन पूरी दुनिया यह महसूस कर रही है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर ही पूरी दुनिया में शांति, भाईचारा और अमन चैन स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सभी जिले वासियों को वे संदेश देना चाहेंगे कि गांधी जी के आदर्शों को अपना कर, आदर्श जीवन जिएं और अपने राज्य व अपने देश को नई ऊंचाइयों में ले जाने में अपना योगदान दें।

Related posts

भोपाल:दिवंगत के परिजन को संबल योजना से भी दिये जायेंगे 4-4 लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा जागरूकता फैलाने की जरूरत है : प्रोग्राम आफिसर

rktvnews

फकीर से अमीर बन जायेंगे इन पांच राशि के लोग

rktvnews

भोजपुर:ग्राम कचहरी न्यायमित्र की नियुक्ति हेतु भोजपुर में सफल काउंसलिंग, 51 को मिला नियुक्ति पत्र।

rktvnews

रसूख का कसूर? या कुछ और??

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment