RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत डीएम ने कूड़ा हटाकर की सफाई!जिला प्रशासन के आलाधिकारी गण ने भी लगाया झाड़ू ।

दरभंगा/बिहार 01 अक्टूबर।स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के साथ जिले के आलाधिकारियों ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय कैंपस को अपने श्रमदान से पूर्णत: स्वच्छ व स्याफ़ कर दिया।
इस अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से कचरा उठाया, कुदाल से जमे कचरे को हटाया,स्वंय डस्टबिन में रखकर कचरे को कचरे की गाड़ी में डाला।
इस अवसर पर उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री,उप जन संपर्क निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, डीआरडीए निदेशक राहुल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी, डीपीओ मनरेगा आमना जोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार, अंचलाधिकारी नीलम कुमारी, पी.ओ. प्रांजल गुप्ता, जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला सलाहकार संदीप कुमार व प्रभास कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वच्छता की शपथ सबों को दिलाई और कहा कि *मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूंगा, हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा। मैं न गंदगी करूँगा न किसी और को करने दूँगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्य स्थल से शुरुआत करूँगा। मैं यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं, इस विचार के साथ में गाँव-गाँव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 अक्टूबर 26

rktvnews

दरभंगा:बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को किया सम्मानित।

rktvnews

सारण:विभाग की पहल: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के बाद माताओं को दिया जा रहा है जच्चा-बच्चा कीट।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

भोजपुर: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट,प्रिंस कुमार 95% अंक लाकर बने अव्वल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आज देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया,सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए।

rktvnews

Leave a Comment