RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सेवानिवृत्त एएनएम मनोरमा देवी को दी गई भावभीनी विदाई।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 सितम्बर। भोजपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर की सेवानिवृत्ति एएनएम मनोरमा देवी के 30 सितंबर 2023 को सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में अस्पताल के सभी कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। एएनएम मनोरमा देवी उप स्वास्थ्य केंद्र धर्मांगतपुर में पदस्थापित थीं। विदाई समारोह में वक्ताओं ने मनोरमा देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अस्पताल के चिकित्सकों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति एएनएम मनोरम कुमारी को शुभकामना दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। विदाई समारोह में मनोरमा देवी को सामान, अंग वस्त्र, फूल-माला एवं वृक्ष देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी, डॉ विवेक कुमार, बीसीएम उमेश कुमार, अभिनव कुमार, मुन्ना कुमार, संतोष कुमार, नगरजीत यादव, डब्लू एच ओ के रमेश कुमार, बीएचडब्लू अभय सिंह, एफपीडब्ल्यू दीपक कुमार, किरण कुमारी सहित सभी अस्पतालकर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सहाय सदन मे पुष्पांजलि सभा।

rktvnews

इंडस्ट्रियल क्लस्टर- भारत की ग्रीन हाइड्रोजन रणनीति का केन्द्र।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने तरारी प्रखंड के ऐतिहासिक देव पंचायत का किया भ्रमण, पर्यटकीय विकास और संरक्षण को ले दिए निर्देश।

rktvnews

भाजपा सरकार ने लागू किया जातिगत विभाजन को बढ़ावा देने वाला कानून।

rktvnews

चिठ्ठी-पत्री: यत्र-तत्र पढ़ने से लगा…..

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment