RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

नवादा जिले में बीपीएससी की 69 वी (प्रारंभिक) परीक्षा में 6 हजार 984 अभ्यर्थियों में से 5 हजार 241 रहे उपस्थित,1 हजार 743 अनुपस्थित रहे।

नवादा/बिहार 30 सितंबर।बिहार लोक सेवा आयोग की 69 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा एकल पाली में आज जिले के कुल 16 परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हुई। आशु तोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने आज जिले के कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को कदाचारमुक्त परीक्षा और विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने आज दीक्षा पब्लिक स्कूल नवादा, जीवन दीप पब्लिक स्कूल नवादा, सुपर ब्राईट कैरियर पब्लिक स्कूल, नवादा आदि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से संचालित हो रही थी। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर जिला प्रशासन नवादा के द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी।
जिला नियंत्रण कक्ष नवादा से प्राप्त सूचना के तहत आज 6 हजार 984 अभ्यर्थियों में से 5 हजार 241 केन्द्रों पर उपस्थित रहे और 1 हजार 743 अनुपस्थित रहे। कुल 75 प्रतिषत परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 25 प्रतिषत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सर्वाधिक परीक्षार्थियों की संख्या 660 प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय एवं केएलएस काॅलेज नवादा में रही। जहाॅ क्रमशः 437 एवं 488 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सबसे कम परीक्षार्थियों की संख्या त्रिवेणी काॅलेज नवादा 300 जिसमें से 288 उपस्थित पाये गए। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक एवं जैमर के माध्यम से परीक्षा ली गयी। सभी केन्द्रों का लाइव टेलीकास्ट (समाहरणालय के सभाकक्ष )जिला नियंत्रण कक्ष में किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष पल-पल की सूचना ली गयी और आयोग के द्वारा निर्देशित नियमों के बारे में अवगत कराया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर चार स्तरीय दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जिसमें स्टैटिक दंडाधिकारी फ्रिक्सिंग दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायी गयी। वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न केन्द्रों पर रेन्डमाईजेषन के माध्यम से की गयी। परीक्षा अवधि में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर के निर्देश के आलोक में नगर क्षेत्र में स्थित फोटो स्टेट की दुकान, साईबर कैफे एवं इंटरनेट की सुविधा को 08ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक बन्द रखा गया।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कुटुंब प्रबोधन भारतीय संस्कृति का मूल सिद्धांत :उपराष्ट्रपति

rktvnews

बागपत:नेहरू युवा केंद्र बागपत ने आयोजित की जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद 2024

rktvnews

फिर भिडंत काहे(एक)

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 जनवरी 25

rktvnews

बांग्लादेश हिंसा का विश्लेषण:अंधकारमय भविष्य की ओर बढ़ता बांग्लादेश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:श्रेष्ठ कर्मों और व्यवहार से पहचान बनाई स्व. रामदयाल प्रजापति ने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment