RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई-पास्ट!राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने वायुसेना के शौर्य को सराहा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 30 सितंबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल के बड़े तालाब पर हुई मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट शामिल हुए। उन्होंने वायु सेना के जांबाज जवानों के शौर्य, कौशल और विमानों के साथ किये गये अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की। राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री चौहान ने बड़े तालाब स्थित एमपी टूरिज्म के विंड एण्ड वेव्ज रेस्टोरेंट से वायुसेना का प्रदर्शन देखा।
वायुसेना के अधिकारियों ने विमानों तथा हेलीकाप्टरों से आकाश में विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में जगुआर, सुखोई, मिराज 2000 जैसे युद्धक विमानों और विभिन्न हेलीकाप्टरों से रोमांचक प्रदर्शन करते हुए तिरंगा, रूद्र, ध्वज, शमशेर, त्रिशूल, गजराज आदि संरचनाओं का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना तथा वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जन-समुदाय ने सेना के एयर शौर्य को सराहा और निरंतर बजती तालियों एवं जोश के साथ वायुसेना के वीर जवानों का उत्साहवर्धन किया। जन-समुदाय ने मुख्यमंत्री चौहान का अभिवादन भी किया।

अद्भुत है वायु-सैनिकों का शौर्य और कौशल : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में हुए वायु सेना की रोमांचक फ्लाई-पास्ट के लिए वायुसेना का आभार माना। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया को जारी अपने संदेश में कहा कि आज भोपाल के आसमान में हमारे वायु सेना के जांबाज़ो ने अद्भुत प्रदर्शन किया। ऐसे जांबाज पायलटों के रहते हुए हमारा देश पूरी तरह से सुरक्षित है, हमें इन पर गर्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए भोपाल वासियों का भी आभार माना।

Related posts

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ईंट उठाने वाले हाथों में है अब चाक, नौकरी से बदलेगी पहाड़ी कोरवा की तकदीर।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत जिले में सोमवार से शुरू हुए 9 कैंप!स्मार्टफोन वितरण में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,निलंजन नदी के सिंधवारिया घाट से एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड:प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:विज्ञान देव जी के जन्मदिवस पर रेड क्रॉस ब्लड बैंक में 28 अक्टूबर को है रक्तदान शिविर।

rktvnews

Leave a Comment