RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डॉ. दिनेश दास ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

नई दिल्ली/29 सितंबर।डॉ. दिनेश दास ने आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने शपथ दिलाई।
डॉ. दास गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर से वन कानून और सतत विकास में पीएचडी और गुजरात कृषि विश्वविद्यालय, नवसारी से वानिकी (कृषि वानिकी और पारिस्थितिकी) में एम.एससी हैं। इनके पास फरवरी 2016 से जनवरी 2022 तक गुजरात लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में व्यापक अनुभव है। उनके कार्यकाल के दौरान, आयोग ने 26,116 अधिकारियों की भर्ती के लिए 827 विज्ञापनों की प्रक्रिया चलाई, जिसमें कुल 62 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया।
डॉ. दास दिसंबर 2020 से जनवरी 2022 तक अखिल भारतीय लोक सेवा आयोग की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे। स्थायी समिति माननीय यूपीएससी अध्यक्ष द्वारा गठित 9 सदस्यों की समिति है, जो हर साल राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर यूपीएससी के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए सभी 29 राज्यों के लोक सेवा आयोगों का प्रतिनिधित्व करती है।
डॉ. दास राज्यों में सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए मॉडल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न तैयार करने वाली मसौदा समिति के अध्यक्ष भी रहे। दिनेश दास समिति द्वारा प्रस्तुत मसौदे को सभी राज्‍यों के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के 20वें राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य रूप से स्वीकार कर लिया गया था, जिसे 12 और 13 जनवरी, 2018 को गोवा में आयोजित किया गया था।

Related posts

महासमुंद : सक्षम योजना से मां और बेटी ने मिलकर खोला ब्यूटी पार्लर बनी आत्मनिर्भर।

rktvnews

भोजपुर: सूचना भवन कार्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर्षोल्लास मनाया गया।

rktvnews

सिवान की पुतुल देवी को मिला राष्ट्रपति का नेवता,नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह में अतिथि के रूप में होंगी शामिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 जून 26

rktvnews

भोजपुर:अण्डर 19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में भोजपुर ने सहरसा को 5 विकेट से हराया।

rktvnews

नाग पंचमी के अवसर पर पूजा संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment