RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

RYA ने राष्ट्रनायक शहीद -ए -आजम भगत सिंह की 116 वी जयंती पर निकाला युवा संकल्प मार्च।

आरा/भोजपुर 28 सितंबर।शहीद -ए -आजम भगत सिंह की 116 वी जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में नौजवानों का जत्था झंडा, बैनर और पोस्टर से लैस होकर जुलूस निकाला। इस जुलूस में शहीद-ए -आजम भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत जिंदाबाद, भगत तेरा मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा ,शहीदों के सपनों को नीलाम करने वालो खबरदार देश का यूवा है तैयार, नफ़रत का कारोबार बंद करो- रोजगार का प्रबंध करो, रोजी दो-रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो, देश के छात्र-युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो, मुद्दा मत भटकाओ – रोजगार कहा है ये बतलाओ,रोजगार पर श्वेत पत्र लाना होगा, रेल बैंक व कल-कारखानों को बेचना बन्द करो, देश की संपदा को देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हाथों बेचना बंद करो जैसे गगन भेदी नारे लगा रहे थे।
यह जुलूस वीर कुँवर सिंह विश्विद्यालय से निकल कर कतीरा, स्टेशन, नवादा चौक होते हुए कर्मन टोल भगत सिंह मूर्ति के पास पहुंचा। जहां विभिन्न नेताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार,जिला सचिव पप्पू कुमार,जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी,संजय साजन,हरिनारायण,अखिलेश कुमार,राजू राम,बिकाश कुमार,सुशील यादव,कमलेश यादव,हरेन्द्र यादव,सोनू,अभय कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,अभय सिंह,हरिभजन बिंद,शियाकान्त,रौशन कुशवाहा,शामिल थे।
भाकपा माले की ओर से भगत सिंह के जन्मदिन दिवस पर समारोह आयोजित किया गया! इस दौरान नाट्य इकाई युवानीति के द्वारा जनवादी गीतों प्रस्तुति किया गया।उसके बाद भगत सिंह पर माल्यापर्ण किया गया जिसमें मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य व पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य जी,केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,क्यामुद्दीन अंसारी,सुधीर कुमार सिंह,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,दीना जी,बालमुकुंद चौधरी,जसम के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,प्रोफेसर सुधीर सुमन,संत बिलास राम,हरिनाथ राम,हरेन्द्र यादव युवानीति के साथी राजू राजन,धनंजय सिंह,सूर्य प्रकाश,अंशु राजा,अमित मेहता,रवि कुमार शामिल थे!
कार्यक्रम का संचालन नगर कमेटी सदस्य बब्लू गुप्ता ने किया!
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य के ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। भगत सिंह ने पूंजीवाद ओर साम्राज्यवाद को मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। वह हर प्रकार के शोषण के खिलाफ थे। भगत सिंह एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते थे जहा मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण न हों।उत्पादन के साधनों पर कुछ लोगो का अधिकार न हों।
लेकिन आज इसके बिल्कुल उलट हो रहा है।जिस भगत सिंह ने समाज को समतामूलक बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी।वर्तमान सरकार उनके सपनों को कुचल रही है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, इसे बचाने के लिए भगत सिंह को अपना आईकॉन मांगने वाले आरवाईए के नेतृत्व में देशभर में संघर्ष चला रही है।
भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के साथ रोजगार के सवाल पर छल किया है .दो करोड़ रोजगार देने की बात तो की गयी.परंतु रोजगार देना तो दूर बल्कि करोड़ों रोजगार के अवसर खत्म कर दिये गये.छात्र युवाओं के शिक्षा-रोजगार निगलने वाली मोदी सरकार ने पूरे देश को हिंसा,उन्माद व मॉब लिंचिंग को भी बढावा दिया है.मॉब लिंचिंग के आरोपियों को मंत्रियों द्वारा माला पहनाने का भी कार्य किया गया!
इंनौस राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने कहा आज देश के नौजवान सम्मानजनक रोजगार चाहते है बेहतर भविष्य चाहिए जिसके लिए वह रात दिन संघर्ष कर रहे हैं लेकिन इस नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के बदले उनके हाथों में भाजपा सरकार तलवार थमा कर उन्हें नफ़रती उन्मादी और दंगाई बना कर एक विशेष धर्म के खिलाफ युद्ध में झोक देने का अभियान चला रही हैं।
जिसके खिलाफ आरवाईए भगत सिंह और अंबेडकर को अपना आईकॉन मानने वाले नौजवानों को संगठित कर देशभर में इस नफरत के कारोबार और इस तबाही और बर्बादी के खिलाफ देश भर में आंदोलन चला रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,aisa राज्य सचिव सबीर कुमार,जिला सचिव पप्पू कुमार,जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी,संजय साजन,हरिनारायण,अखिलेश कुमार,राजू राम,बिकाश कुमार,सुशील यादव,कमलेश यादव,हरेन्द्र यादव,सोनू, अभ्यर्थी कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,अभय सिंह,हरिभजन,शियकान्त,रौशन कुशवाहा,चंदन कुमार,धंनु,शामिल थे।

Related posts

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक।

rktvnews

पटना:नाट्य-साहित्य के पुरोधा थे डा चतुर्भुज, गीत-निर्झर थे विशुद्धानंद : डॉ सुलभ

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 सितंबर 25

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 नवंबर 2023 को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

उज्जैन: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से आमजनों को जोड़े :कलेक्टर

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज मे मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनी।

rktvnews

Leave a Comment