RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरोह को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 28 सितंबर। भोजपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को किया गिरफ्तार।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भोजपुर के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया की उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी भिलाई निवासी शिव जी पांडेय की मोटर साईकिल उनके घर से 26 सितंबर के रात्रि और 27 सितंबर के बीच चुरा ली गई थी। जिसपर शिव जी यादव ने अपने घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी करने वाले की पहचान नवादा थाना क्षेत्रके बैंक कॉलोनी विष्णुपुर निवासी अभिषेक पांडेय और रोहतास जिले के दावत थाना क्षेत्र के देवांगना निवासी अप्पू उर्फ रोहित के रूप में की और बाइक चोरी की घटना की रिपोर्ट 27 सितंबर को उदवंतनगर थाने में दर्ज कराई थी।
भोजपुर पुलिस द्वारा उक्त बाइक चोर गिरोह की गिरफ्तारी को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में उदवंतनगर थाने और सशस्त्र बलों की टीम का गठन कर गुप्त सूचना के आधार पर उक्त अभियुक्त को जीरो माइल से मोटर साईकिल चोरी करते हुए रंगे हाथो मास्टर चाभी के गुच्छों के साथ गिरफ्तार कर उसकी घर की तलाशी ली जहां से चोरी की एक मोटर साईकिल को बरामद किया गया।पुलिस ने पूछ ताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर गिरोह में शामिल अन्य 2 अभियुक्त रोहतास जिले के दावत थाना क्षेत्र के देवांगना के राकेश कुमार और उदवंतनगर थाने क्षेत्र के बेहरा निवासी बिकास कुमार उर्फ साहिब को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त बिकास कुमार उर्फ साहिब के घर से उक्त कांड में चोरी बाइक को बरामद कर लिया गया है।

Related posts

बक्सर: केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय में आगमन।

rktvnews

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

मातृ दिवस के उपलक्ष में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता।निस्वार्थ सेवा और बलिदान को याद करने का अवसर है मातृ दिवस-प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्‍तम रुपाला आज वाराणसी में सन्त रविदास घाट पर राज्यमीन चिताला की एक लाख मत्स्य बीज रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

rktvnews

डीसी मोनिका गुप्ता ने बच्चों से संबंधित योजनाओं को लेकर जागरूकता वाहन को किया रवाना!गांव-गांव जाकर लोगों को करेंगे जागरूक।

rktvnews

कानून हमें जीवन के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा उपलब्ध कराता है : जिला एवं सत्र न्यायाधीश

rktvnews

Leave a Comment