RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंड के 32 गांवों में किया गया जनसंवाद!बिदुपुर के रहिमापुर और रजासन में डीएम-एसपी ने किया जनसंवाद।

वैशाली/बिहार 28 सितंबर।सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को पारदर्शी तरीके से ससमय उपलब्ध हो यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। योजनाओं के विषय में मौलिक जानकारी आमजन को होनी जरूरी है। इसके लिए ग्राम स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम वैशाली जिला में 20 सितम्बर से चलाया जा रहा है जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारी आमजन के बीच सहज रूप से उपस्थित होकर योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं और लोगों से और बेहतर करने के लिए सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहे हैं।
बुधवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा बिदुपुर प्रखंड के रहिमापुर एवं रजासन ग्राम में आमजनों के साथ जनसंवाद किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम लोगों से ही यह जानना चाहा कि सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी उन्हें हैं कि नहीं। यहाँ पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोग हर चीज की जानकारी रखेंगे तो लाभ उठाने में सहुलियत होगी। जिलाधिकारी के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, श्रम संसाधन, पंचायतीराज, कृषि, सहकारिता, उर्जा, कल्याण, आईसीडीएस, ग्रामीण कार्य, उद्योग, आपूर्ति, पशु एवं मत्स्य संसाधन, पीएचईडी, आपदा प्रबंधन विभाग के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। यहाँ पर बड़ी संख्या में पुरूष महिला एवं युवा वर्ग के लड़के-लड़कियाँ उपस्थित थे।
राज्य सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाये गये कदम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत एवं नगर निकाय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, शिक्षक नियुक्ति / नियोजन में 50 प्रतिशत के साथ-साथ कन्या उत्थान योजना, घरेलू हिंसा रोकने के प्रयास, जीविका आदि के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनया जा रहा है।
सात निश्चय की योजनओं में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, निश्चय स्वयं सहायता भत्ता की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष 2300 बच्चों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाया गया है जो आगे की पढ़ायी कर रहे हैं।
यहाँ पर लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम और लोक शिकायत निवारण अधिनियम की जानकारी दी गयी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए जिला के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहाँ महिला पुलिस पदाधिकारी को ही रखा गया है। यहाँ सुलह के द्वारा या विधि संवत कार्रवाई कर मामलों का निष्पादन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में डायल 112 को बीस मिनट के अंदर सेवा देनी है परन्तु वैशाली जिला में इसका रेस्पॉस टाईम वर्तमान में 14 मिनट है। उन्होंने डायल 112 का लाभ उठाने की बात कही।
यहाँ पर योजनाओं को स्थानीय आवश्यकतानुसार और अधिक विस्तृत करने के संबंध में आम जनों से भी सुझाव प्राप्त किया गया। लोगों के द्वारा पंचायत स्तर पर वाई-फाई की व्यवस्था, पंचायत स्तर पर विद्यालयी बच्चों के बीच प्रतियोगिता, प्रखंड स्तर पर खेल-कूद प्रतियोगिता की व्यवस्था कराने की मांग की गयी। कुछ लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में जीविक भवन की मांग की।

Related posts

हनुमानगढ़:50 हजार रुपए से अधिक की नगदी पर दिखाने होंगे जरूरी दस्तावेज, वरना जब्त होगी राशि।

rktvnews

आज़ादी के बाद के सबक।

rktvnews

देवघर: स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों का हुआ अंतिम चयन।

rktvnews

भोजपुर: भांजे के जन्म दिन पर लोजपा नेता ने कुष्ठ आश्रम में बांटे खाद्य पदार्थ एवं फल।

rktvnews

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों को चौड़ा करने के लिए 972.80 करोड़ रुपये और सीआरआईएफ के अंतर्गत 384.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पशु सेवा रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment