RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक।

गोपालगंज/बिहार 27 सितंबर। दिनांक-27.09.2023 को जिला समाहरणालय सभा कक्ष में अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दो पाली में विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर समीक्षा की गई। जिसमें पंचायत सरकार भवन की समीक्षा, योजनाओं के निरीक्षण की समीक्षा, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना, षष्ठम् राज एवं 15 वित्त आयोग की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अन्तर्गत जिले द्वारा पी॰एच॰ई॰डी॰ को हस्तानान्तरण संबंधित अद्यतन स्थिति, एक पंचायत एक बैंक योजना के अद्यतन स्थिति, जन प्रतिनिधियों के बकाया नियमित मासिक भत्ता भुगतान को 15 दिनों में पूर्ण करने का निदेश अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिया गया। जिला परिषद् भवन एवं इनकी भूमि से संबंधित सभी बिन्दूओं पर तथा जिला परिषद् को प्राप्त आवंटनों के विरूद्ध खर्च की गई राशि की समीक्षा की गयी, साथ ही निदेशित किया गया कि जिला परिषद्, गोपालगंज अपने भूमि का उपयोग बस पड़ाव इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में करने के लिए निदेशित किया गया। उक्त समीक्षा क्र्रम में पाया गया कि कुछ ग्राम पंचायतों द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में राशि व्यय नहीं की गई, राशि व्यय करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला अन्तर्गत दो प्रखण्डों मांझा एवं भोरे में क्रमशः 200-340 सोलर स्ट्रीट लाईट स्थापित किया गया। पंचायत सरकार भवन के समीक्षा के उपरांत अपर मुख्य सचिव महोदय को जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 39 पंचायत सरकार भवन क्र्रियाशील है। विभागीय निदेशानुसार एक पंचायत एक बैंक की विशेषता का जिक्र किया गया।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अध्यक्ष जिला परिषद, उपाध्यक्ष जिला परिषद, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति, सभी प्रखंड प्रमुख, सभी जिला परिषद सदस्य, जिला पंचायत शाखा के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गयाना के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की।

rktvnews

धनबाद के दंपति ने अपनाया नवजात बच्ची को।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से उनकी उपज खरीदी जा रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर।

rktvnews

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से चुनावी तैयारियों को लेकर की वीसी

rktvnews

नारनौल:सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

अर्जुन मुंडा ने वर्चुअल माध्यम से झारखंड के खरसावां जिले के पदमपुर में ‘जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन केंद्र’ की स्थापना के लिए से 10 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment