RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने बांका सदर अस्पताल के नव निर्मित मॉडल अस्पताल भवन का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका सदर अस्पताल परिसर में 13 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मॉडल अस्पताल भवन का फीता काट कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में मॉडल अस्पताल भवन का निरीक्षण कर मरीज को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, चिकित्सकों के आवासन, नि:शुल्क दवा वितरण, आदि के संबंध में जानकारी ली। सदर अस्पताल बांका के परिसर स्थित ओपीडी आयुष ब्लॉक का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।
जायजा के क्रम मेंआयुष ब्लॉक में मरीजों के लिए उपलब्ध नि:शुल्क दवाएं एवं मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं आदि के संबंध में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सहायता केंद्र पर स्वास्थ्य मित्र के रूप में सेवारत जीविका दीदीयों से बातचीत की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपना अनुभव साझा करते हुए जीविका दीदीयों ने कहा कि यहां काम करके बहुत अच्छा लगता है। हम सभी आपके प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं कि हम लोगों को यहां सेवा प्रदान करने का अपने अवसर दिया। बांका सदर अस्पताल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “दीदी की रसोई” का फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री को जीविका दीदी अनीता देवी ने “दीदी की रसोई” में परोसी जाने वाली भोजन सामग्री के संबंध में बताते हुए कहा कि आज से इसकी शुरुआत आपके कर कमलों द्वारा हो रही है। हम लोग साफ-सुथरा, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट रसोई लोगों को यहां कम पैसे पर उपलब्ध करायेंगे।

Related posts

सुविज्ञ शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

rktvnews

भोजपुर: जिले में 10 लाख से अधिक होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एलसीए तेजस एमके1ए के लिए स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को सौंपा।

rktvnews

सीतामढ़ी:लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के सफलतापूर्वक ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न कोषांगों द्वारा की गई तैयारी की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई।

rktvnews

AYS Developers ने दुबई में दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

rktvnews

नई दिल्ली:सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने सीएसआईआर का 82वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment