RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक उपक्रमों ने सतर्कता के साथ प्रशासन में सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों पर विचार-विमर्श किया।

नई दिल्ली/25 सितंबर।विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत 12 सार्वजनिक उपक्रम/संगठन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 से पहले आज 25 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित विशेष सत्र में ‘अभिनव प्रणालीगत सुधारों सहित सतर्कता प्रशासन में सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों’ विषय पर एक विचार-मंथन सत्र के दौरान सतर्कता के साथ प्रशासन में सबसे बेहतर कामकाजी कार्य पद्धतियों पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से एक साथ एक मंच पर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में 12 उपक्रमों/संगठनों के मुख्य सतर्कता अधिकारियों/उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों ने भाग लिया।
भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री संतोष कुमार के मार्गदर्शन में किया गया था। कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने विभिन्न कार्य-प्रणालियों, विचारों एवं नवीन उपायों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा लगातार जोर दिए जा रहे सतर्कता प्रशासन को सशक्त बनाना है। इस आयोजन में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों ने इस पहल खूब सराहना की और इसे अत्यधिक संवादात्मक व लाभकारी करार दिया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का आयोजन 30 अक्टूबर, 2023 से 5 नवंबर, 2023 तक किया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है “भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति वचनबद्ध रहें।”

Related posts

बिहार:भोजपुर:मां सुकनी देवी स्मृति दिवस पर लगा निशुल्क जांच शिविर।

rktvnews

जमुई:PK ने पीएम मोदी और राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, बोले- दोनों एकदूसरे को गाली दे रहे हैं इससे बिहार के लोगों का कोई मतलब नहीं है, बिहार के बच्चों को पूरे देश में गाली पड़ रही है बिहारी कहकर थप्पड़ मारा जा रहा है, इसकी चिंता किसी को नहीं है।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अप्रैल 26

rktvnews

प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की शुरूआत करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:भामाशाह जयंती समारोह 29 अप्रैल को तैयारी तेज : संजीव गुप्ता

rktvnews

टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ।

rktvnews

Leave a Comment