RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

जमीन दो,आवास दो आंदोलन का दूसरा दौर शुरु!3 अक्टूबर 2023 को आरा अंचल मुख्यालय पर प्रदर्शन -क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 25 सितम्बर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जमीन दो,आवास दो आंदोलन के दूसरे दौर की तैयारी शुरू हो गयी है। उन्होंने बताया की आज भलुहीपुर छजनगंज मे एक बैठक गरीबों की हुई। इस बैठक मे यह फैसला लिया गया हैं कि आरा अंचल पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।आज की बैठक मे 26 जुलाई 2023 के जमीन दो आवास दो आंदोलन के तहत जमीन की मांग के लिए 800 से ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया था।
क्यामुद्दीन अंसारी ने प्रेस रिलिज मे कहा है की ज़मीन दो आवेदन का रिसिविंग देने के बाद अंचलाधिकारी ने सभी आवेदकों से उनके आधार का फोटो कौपी जमा करने की मांग की है।जमीन मांगने वाले आवेदक 3 अक्टूबर 2023 को अंचलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर अपना आधार अंचल पदाधिकारी को सुपुर्द करेंगे।
क्यामुद्दीन अंसारी ने केन्द्र सरकार से मांग कि है कि मनरेगा के जैसा सभी गरीबों को वास भूमि और आवास की गारंटी के लिए कानून बनाये जिससे सभी गरीबों को वास भूमि और आवास मिलने की गारंटी हो सके।इन सवालों पर आरा अंचल पदाधिकारी के समक्ष 3 अक्टूबर 2023 को गरीबों का विशाल प्रदर्शन अंचल पदाधिकारी के समक्ष होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए माले नेता ने आरा शहर के गंदगी, साफ-सफाई, जर्जर सड़को के सवाल,अनाईठ मुसहर टोली, मिल्कीअनाईठ,चंदवा मुसहर टोली, उजियार टोला बिन्द टोली,रघु टोला ,यादव टोली-बिन्द टोली मे विशेष साफ -सफाई और शौचालय निर्माण पर बल दिया, आरा शहर मे फैलते डायरिया महामारी पर गहरी चिन्ता जाहिर करते हुए इन सवालों पर आम जनता से संघर्ष करने का आह्वान किया।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने भूमिहीन गरीबों से आह्वान किया कि सभी गरीब 3 अक्टूबर 2023 को आरा अंचल पदाधिकारी के समक्ष होने वाले प्रदर्शन मे भाग ले।
आज कि बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे क्यामुद्दीन अंसारी, अमित मालाकार, सफी आलम राईन,प्रमिला देवी, रंजना देवी,अरुण केसरी आदि थे।

Related posts

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

प्रयागराज में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’।

rktvnews

भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

एआईएनएससी 2023 : आईएनएस शिवाजी, लोनावाला में अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में एनसीसी के नौसेना विंग कैडेटों ने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

rktvnews

भोजपुर : डा मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment