RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20 परिवेदनाएं आईं, 8 का मौके पर ही किया निस्तारण!जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में सुनी परिवेदनाएं।

हनुमानगढ़/राजस्थान 21 सितंबर। जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रत्येक महीने के तीसरे गुरुवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में इस बार कुल 20 परिवेदनाएं आईं, जिनमें से 8 का जिला कलेक्टर ने मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य परिवेदनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण निर्धारित अवधि में निस्तारित करें अन्यथा प्रकरण उच्च अधिकारियों को एस्केलेट हो जाते हैं।
एक परिवादी द्वारा दर्ज प्रकरण में ज्ञानसिंह कॉलोनी और सहारण कॉलोनी का नगरपरिषद के अधिकारियों को मौका निरीक्षण करने और फोटोग्राफ सहित मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एक अन्य परिवादी द्वारा दर्ज प्रकरण में पीलीबंगा के विभिन्न ईंट भट्टो द्वारा अवैध खुदाई कि शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसमें ईंट भट्टों पर तहसीलदार को कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को मिशन 2030 अंतर्गत किए गए कार्यक्रमों के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों के सुझाव, नाम व पते का संकलन किया जाना है। जिला कलेक्टर ने कहा कि 30 सितंबर से पहले मुख्यालय से कभी भी जिले के सुझाव के ऊपर बातचीत की जा सकती है।
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर सहित, ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा,एडीएम कपिल कुमार यादव, प्रधान निकूराम, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, हनुमानगढ़ एसडीएम दिव्या, एडिशनल एसपी बी एल मीणा, पीडब्ल्यूडी एसई अनिल अग्रवाल, पीएचईडी एसई राममूर्ति चौधरी, सांख्यिकी विभाग सहायक निदेशक विनोद गोदारा, उद्योग विभाग सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, सीएमएचओ ओपी चाहर, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, अल्पसंख्यक अधिकारी अक्षित बिश्नोई समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड:राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया हरियाली तीज का आयोजन।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

बक्सर: 5 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए 20 बेंचों का गठन।

rktvnews

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला विकास, योजना एवं ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत संचालित योजनाओं, डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment