RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने दी विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 17 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेहनतकशों एवं शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक “विश्वकर्मा पूजा” के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य एवं देश के विकास में तकनीकी विशेषज्ञों, अभियंताओं एवं शिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों से आह्वान
किया कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में अपने हुनर एवं कौशल का भरपूर प्रदर्शन करते हुए मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य कर बिहार के विकास में योगदान दें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियो से विश्वकर्मा पूजा को आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

Related posts

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला निबंधन सह परामर्ष केन्द्र नवादा के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

सीतामढ़ी के दो डीसीएलआर ने राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह सम्मान यात्रा पहुंची दलीपुर ,जनसंपर्क से लोगों में दिखा उत्साह : राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह

rktvnews

12 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देवघर:भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर के तपोवन में बीएलओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री मलेशिया में आयोजित होने वाली 17वीं लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment