RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16 सितंबर। आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायत सुनी जिलाधिकारी ने कहा जिन विभागों की जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं ऐसी शिकायतों का और ऐसे शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ निस्तारित करें समय अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए आज तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बड़ौत में 57शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 9 शिकायतों का निस्तारण किया गया मामचंद दिव्यांग ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को अपनी पेंशन का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही उनकी पेंशन का पंजीकरण कर दिया और शासन से उन्हें जल्दी पेंशन प्राप्त हो जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी प्रकरण आए हैं उन्हें 7 दिन के अंदर अवश्य निस्तारित करें।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने जनसामान्य की शिकायत सुनी जिसमें खेकड़ा तहसील में 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे से 1 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास की अध्यक्षता में बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें बागपत तहसील में 43 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 5 का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा आईजीआरएस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित त्यागी आईसीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें और कार्यालय में सबसे पहले आईजीआरएस बोर्ड अवश्य देखें और जो शिकायत प्राप्त हुई है उसका समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ दिया जाए सभी अधिकारी मिलकर टीम भावना के साथ कार्य करें और अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में प्रगतिशील इच्छुक किसानों को सरसों मिनी किट का वितरण किया जो किसान सरसों की पैदावार करते हैं उन्हें राजकीय कृषि बीज भंडार से भी सरसों मिनी किट का वितरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगों के हितार्थ के लिए दिव्यांग कैंप का आयोजन किया जाता है जिसमें आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बड़ौत तहसील में 24 दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए जिलाधिकारी ने उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र के बनने से होने बाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी जिससे कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित हो सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार, डीएफओ हेमंत सेठ ,एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहे।

Related posts

कन्याओं के विवाह के लिए कात्यायनी देवी की पूजा करनी चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला, प्रांतीय और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने श्रम संहिता के तहत आने वाले श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: 2011 के होमगार्ड के सफल अभ्यर्थियों का धरना 11वे दिन भी जारी।

rktvnews

जिला मुख्यालय सिवान के बबुनिया रोड रेलवे स्टेशन चौक पर गड्ढों में तब्दील सड़कों और नालियों के बहते गंदे पानी के खिलाफ राघवेंद्र कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार।

rktvnews

उत्तराखंड:जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने अपनी मंजूरी दी:मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment