RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गढवा जिला फुटबाल संघ के द्वारा रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में अंतर जिला प्रतियोगिता के सेमी फाइनल का मैच बोकारो एवं रांची टीम के बीच खेला गया।

गढवा/झारखंड 15 सितंबर।गढ़वा जिला फुटबाल संघ के द्वारा स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को आयोजित अंतर जिला प्रतियोगिता के सेमी फाइनल के मैच बोकारो एवं रांची टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में बोकारो की टीम एवं रांची की टीम फस्ट हाफ में दो दो गोल से बराबर थे। सेकंड हाफ में बोकारो की टीम ने एक गोल कर 3-2 विजयी रहा। इस प्रकार बोकारो की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार के मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों का परिचय पत्र प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में फुटबॉल मैच आयोजित किया जा रहा है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। पहली बार इस तरह का आयोजन गढ़वा के धरती पर हो रहा है। इससे खिलाड़ियों में एक अलग उत्साह है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल प्रतियोगिता होने से दर्शकों को भीड़ उमड़ रही है। दर्शक भी पूरे मैच का आनंद ले रहे हैं। मैन ऑफ़ द मैच बोकारो के कृष्णा हेंब्रम को दिया गया।एक अन्य चिनिया में आयोजित मैच में गिरिडीह एवं धनबाद के बीच खेल गया, जिसमें गिरिडीह की टीम ने पेनल्टी शूट में 6-5 से विजय हासिल की। यहां मैन ऑफ द मैच अनीश मरांडी को दिया गया। इसके साथ बरगढ़ में आयोजित मैच में चाईबासा एवं जमशेदपुर के बीच खेला गया जिसमें जमशेदपुर 2-1 से विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच जमशेदपुर की टीम के रंजीत मरांडी को दिया गया। बरगढ़ में आयोजित मैच में गोड्डा एवं सरायकेला खरसांवा के बीच मैच जारी था, जिसमें सेकंड हाफ तक गोड्डा की टीम 1-0 से आगे खेल रहा था। रामा साहु उच्च विद्यालय के स्टेडियम में मैच को देखने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष सह सदर एसडीओ राज महेश्वरम, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, मैच कमिश्नर मोहम्मद फरीद उपस्थित थे। यहां के मैच में ऑफिशल मोo शमशाद, राजेश पांडेय, रमाशंकर सिंह, सुशील तिवारी, अजयकांत अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, राजन केशरी आदि लोग उपस्थित थें।

Related posts

प्रसिद्ध डेंटल सर्जन सह कोषाध्यक्ष डा प्रतीक कुमार को राष्ट्रीय नवरत्न पुरस्कार मिलने पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित!डॉक्टर प्रतीक के सम्मानित होने से भोजपुर जिला और रेड क्रॉस का सम्मान बढ़ा है:पूर्व एमएलसी लालदास राय

rktvnews

हनुमानगढ़:आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को, सफल आयोजन हेतु जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने ली बैठक।

rktvnews

जाले के बंधौली पंचायत में किया गया जन-संवाद।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने पश्चिम बंगाल में सागर परिक्रमा यात्रा चरण- XII का नेतृत्व किया।

rktvnews

जयपुर:स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र अवसंरचना पहल हेतु सीएसआर भागीदारी कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : परोपकार से बङा दूसरा कोई धर्म नही : जीयर स्वामी 

rktvnews

Leave a Comment