RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने ग्वालियर में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया।

ग्वालियर/मधयप्रदेश 14 सितंबर।मंत्री पीयूष गोय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम, खाद्य भण्डारण आगार ग्वालियर का दिनांक: 14.09.2023 को औचक निरीक्षण किया गया |
मंत्री द्वारा भारतीय खाद्य निगम, खाद्य भण्डारण आगार ग्वालियर जिसका क्षेत्रफल 5.5 एकड़, भंडारित क्षमता 15156 MT एवं वर्तमान भंडारित स्कंध 1199 MT है, औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा भारतीय खाद्य निगम में वर्तमान में अपनाई जा रही समुचित कार्यप्रणाली का मुआयना किया गया | जिसमें आगार में निरीक्षण के दौरान सतत निगरानी के लिये समुचित परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे हुए सीसीटीवी (CCTV) कैमरा, खाद्यान्न का रख-रखाव, संरक्षण एवं परिचालन आदि का कार्य, डिजिटल इंडिया के महत्वपूर्ण बिंदु डिपो ऑनलाइन सिस्टम (DOS) एवं आगार परिसर में साफ सफाई आदि की सराहना की गई एवं भविष्य में इसी स्तर को बनाये रखने के लिये सुझाव दिये गये |
निरीक्षण के दौरान मंत्री के द्वारा आगार परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक (क्षेत्र) विशेष गढ़पाले (भा.प्र.से.), मण्डल प्रबंधक बलवंत सिंह एवं अन्य अधिकारीगण राजकुमार शाक्य प्रबंधक (कार्मिक), सुमेर सिंह मीना प्रबंधक (आगार), दीपा अहिरवार प्रबंधक (गु.नि.), पूरनमल मीना प्रबंधक (आगार), घनश्याम मीना प्रबंधक (आगार) एवं अन्य कर्मचारीगण तथा विभागीय श्रमिक उपस्थित रहें |

Related posts

डीएई के सचिव और एईसी के अध्यक्ष ने तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन का दौरा करते हुए दुनिया के सबसे पुराने चालू बिजली रिएक्टरों की सराहना की।

rktvnews

राजस्थान:मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने माधवी सिंधिया को अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री के डिजिटल घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 69 ग्राम पंचायत ,समस्त तहसीलों, विकासखंड व जिला मुख्यालय पर किया जायेगा।

rktvnews

अमित शाह ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएँ दीं

rktvnews

चिन्हित एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबंध को सख्ती से करें लागू:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment