RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल और शाहपुर विधानसभा के गाँवो मे शहीदो के घर की मिट्टी को अमृत कलश मे किया गया संग्रहित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी और अन्य युद्धो में शहीद हुए सेनानियों और अन्य के घर जाकर उनके आंगन की मिट्टी को अमृत कलश में एकत्रित किया गया और परिजनों को सम्मानित किया गया। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बबुरा के शहीद चतुर्भुज पाठक , शहीद दीप नारायण सिंह, शहीद राम प्रकाश पाठक, शहीद हृदयानंद सिंह, शहीद राम सिहासन महतो, शहीद रामकुमार सिंह शहीद सूरज सिंह ,राम बढई सिंह, स्वतंत्रता सेनानी राघव शरण सिंह, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सिंह ,स्वर्गीय दरबारी सिंह ,शहीद पवन कुमार सिंह सहित शाहपुर विधानसभा के राम देहरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामानंद तिवारी, मझौली निवासी स्वर्गीय पंडित सूरज नाथ चौबे आदि के घर जाकर शहीदों के परिजनो को सम्मानित करते हुए उनके आंगन की मिट्टी को कलश में संग्रहित किया गया और शहीदों को नमन किया गया। शहीदो और स्वतंत्रता सेनानियो के प्रति गगनचुंबी नारे भी लगाए गए।उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि भोजपुर जिला वीरो की धरती है।यहाँ एक से एक वीर पैदा हुए जो अपने देश के लिए प्राण न्योछावर कर देश का मान-सम्मान को बढाया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इतिहास की गुमनामी में खोए वीर शहीदो को सम्मानित कर नई पीढी को देश के बनाने मे उनके योगदान को बताने का काम किया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी, महामंत्री पुनम कुशवाहा,प्रवक्ता धीरज सिंह ,निशांत सिंह सेंगर,संजय तिवारी,शैलेश कुमार गुड्डू, बबुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता,धनंजय तिवारी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का बजट सर्वसम्मति से पारित।

rktvnews

भोजपुर: समय पर पहुंचे कार्यालय,नही तो होगी कार्रवाई।

rktvnews

पटना:डाइबिटीज से बचने के लिए हर हाल में चलना जरूरी है।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अरवल जिले को दी लगभग 111 करोड़ रुपये की सौगात, 144 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

जमीनी विवाद में फायरिंग व मारपीट में 10 गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment