RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किया सम्मानित।

गंगानगर/राजस्थान 11 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में आज श्री गंगानगर, राजस्थान के मानकसर गांव में क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान की पूण्यभूमि में आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर जी ने जीवन में 29 नियम अपनाने के लिए कहा था। उनके द्वारा दिये गए नियमों को आत्मसात कर आज विश्नोई समाज, वाणी पर संयम रखने के साथ ही अन्य नियमों का पालन कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान में वन एवं पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाली अमृता देवी विश्नोई की शहादत को नमन करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले राजस्थान में भी अमृता देवी जी के नेतृत्व में चिपको जैसा आंदोलन हो चुका है, जिसमें पेड़ों को बचाने के लिए 363 लोगों ने अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने प्रकृति और मानव के सह-अस्तित्व पर एक समृद्ध विचारधारा को पोषित किया और आज सदियों बाद भी, हम उस विचार का उतनी ही निष्ठा से अनुसरण करते आ रहे हैं।

Related posts

समाज सेवी बुद्धदेव सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का वैशाली जिले में पांच दिनों में 63 जगह छापेमारी, 35 की गिरफ्तारी।

rktvnews

भोपाल:पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी की उज्जैन लेब को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणीकरण।

rktvnews

नारनौल:मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत 10 बैचों में 300 सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण : डी एस यादव

rktvnews

प्रस्तावित परिसीमन से भारत के संघीय ढांचे को खतरा।

rktvnews

“प्रेस स्वतंत्रता दिवस: एक इतिहास, एक याद”।

rktvnews

Leave a Comment