RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

लोक अदालत में हुआ 86 करोड़ 86 लाख से अधिक का राजस्व संग्रह।

भोपाल/मध्यप्रदेश 10 सितंबर।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित करो में समझौते के माध्यम से नगरीय निकायों को 86 करोड़ 86 लाख 29 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें नगर पालिक निगमों को 78 करोड़ 71 लाख 27 हजार, नगर पालिकाओं को 5 करोड़ 66 लाख 7 हजार और नगर परिषदों को 2 करोड़ 48 लाख 95 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा है कि इस राशि से नगरीय निकायों में जरूरी विकास कार्य करने में मदद मिलेगी। नगरीय निकायों को संपत्ति कर के 74 करोड़ 46 लाख 42 हजार, जल कर के 10 करोड़ 70 लाख 38 हजार और स्वच्छता कर के एक करोड़ 62 लाख 69 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।

इंदौर को 34 और भोपाल को 11 करोड़ मिले

राष्ट्रीय लोक अदालत में नगरीय निकाय इंदौर को 34 करोड़ 42 लाख 53 हजार, भोपाल को 11 करोड़ 43 लाख 55 हजार, ग्वालियर को 9 करोड़ 29 लाख 49 हजार, जबलपुर को 8 करोड़ 86 लाख 21 हजार, उज्जैन को 2 करोड़ 67 लाख 27 हजार, सतना को 3 करोड़ 62 लाख 21 हजार, खंडवा को एक करोड़ 75 लाख 70 हजार, देवास को 2 करोड़ 46 लाख 55 हजार, कटनी को एक करोड़ 44 लाख 77 हजार, रतलाम को 73 लाख 50 हजार, रीवा को 58 लाख 99 हजार , सागर को 45 लाख 39 हजार, बुरहानपुर को 41 लाख 86 हजार, सिंगरौली को 20 लाख 62 हजार, छिंदवाड़ा को 16 लाख 75 हजार और मुरैना को 15 लाख 88 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित हुई थी।

Related posts

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 और 2024 के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

आरा के चौमुखा में भंडारा एवं जागरण का आयोजन।

rktvnews

उमरिया:एमपीईबी हॉस्पिटल पाली में रक्तदान शिविर संपन्न , 89 रक्तदाताओं का पंजीयन।

rktvnews

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक!2 व 3 दिसंबर को जिला महेंद्रगढ़ मेंं 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment