RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिको के साथ लालकुआ, गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में खरीफ फसलो धान, सोयाबीन, उडद/मूंग एवं गन्ना फसलो का स्थलीय निरीक्षण।

नैनीताल/उत्तराखंड 04 सितम्बर। कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिको के साथ लालकुआ, गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में खरीफ फसलो धान, सोयाबीन, उडद/मूंग एवं गन्ना फसलो का स्थलीय निरीक्षण किया।
ग्राम डूंगरपुर ग्राम पंचायत हल्दूचौड जग्गी सतीश पाण्डेय के खेत में लगी धान की फसल का निरीक्षण करने पर संज्ञान में आया कि फसल में खरपतवार नाशी का छिड़काव रोपाई के पचास दिन बाद किया गया हैं जिससे फसल की पत्तिया झुलस गई हैं। भविष्य में खरपतवार नाशी का प्रयोग रोपाई से तीस दिन के अंदर करना चाहिए। अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट डा तिवारी प्रभारी ने सलाह दी की धान की फसल में अब यूरिया के एक वैग में 10 किलोग्राम पोटाश मिलाकर प्रति एकड की दर से टाप ड्रेसिंग करने से फसल ठीक हो जाऐगी। धान फसल की स्थिति ठीक हैं, कहीं-कहीं स्टेम वोरर एवं बी पी एच (भूरा फुदका ) देखने में आ रहा हैं, कृषक भाईयो को सलाह दी जाती हैं कि वह अपने खेतो की निगरानी लगातार करते रहे और उपरोक्त कीडे दिखने पर फिप्रोनिल 5 c 1ml /लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करे अथवा इमीडाक्लोरपिड 17-8 l 0-6ml /लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करे। एक एकड में 150 से 200 लीटर पानी का प्रयोग करें। सोयाबीन फसल में फली छेदक कीडे का प्रकोप हो सकता हैं। फली छेदक का प्रकोप दिखने पर फिप्रोनिल 5ब 1उस/लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करे अथवा इमीडाक्लोरपिड 17-8 l 0-6 ml /लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करे। एक एकड में 150 से 200 लीटर पानी का प्रयोग करें।
कृषको को सलाह दी जाती हैं कि वह अपने खेतो का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहे, कोई समस्या होने पर तत्काल कृषि विभाग के निकटतम केन्द्र पर सम्पर्क कर सलाह एवं कीटनाशक दवाये अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। अनुदान का भुगतान कृषको के खाते में डी बी टी के माध्यम से किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डा विकेश कुमार सिंह यादव, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह, विकास खण्ड प्रभारी अफरोज अहमद, कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के प्रभारी अधिकारी डा सी तिवारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा कंचन नैनवाल वैज्ञानिक वरिष्ठ डा वलवान सिंह थे।

Related posts

जनहित साहित्य मंडल का वर्ष प्रतिपदा चैत उत्सव संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के गया में 12,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

दुमका:मुख्यमंत्री मईया सम्मान पेशन योजनान्तर्गत लाभुको का शत् प्रतिशत आधार कार्ड संख्या को बैंक खाता से लिंक्ड कराने हेतु तिथिवार सभी प्रखंडों में कैम्प का आयोजन।

rktvnews

ब्लू स्टोन की अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सख्त, की गयी कड़ी कार्रवाई!ब्लू स्टोन के अवैध खनन को लेकर इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी हुई कार्रवाई।

rktvnews

वैशाली:जब जिलाधिकारी के पहल पर यूपीएससी का इंटरव्यू देकर आए विशाल को मिला एक घंटे में ओबीसी सर्टिफिकेट।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में एशियाई बीज कांग्रेस 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment