RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

नवादा डीएम ने सुनी जनता दरबार में फरियाद।

नवादा/बिहार 01 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को काफी धैर्य के साथ सुना और समाधान का आश्वासन दिए। आज की जनता दरवार में कुल 42 आवेदन आये, जिसमें कई आवेदनों को ऑन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया।

आज की जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए।

आज जनता दरबार में अंचल रोह, पो0-सिउर, ग्राम-कटैया के राजेष कुमार ने दबंगों ने मेरे निजी भूमि पर बाउन्ड्री तथा मकान निर्माण नहीं होने देने के संबंध में आवेदन दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी और एसएचओ रोह को जाॅचोंपरान्त निष्पादित करने के लिए भेजा गया। नारदीगंज प्रखंड के राजेन्द्र प्रसाद सिंह, गौतम कुमार, संतोष कुमार एवं अन्य जनता द्वारा नारदीगंज पावर हाउस द्वारा बिजली आपूर्ति में घोर अनियमितता बरतने के संबंध में आवेदन दिया गया। हिसुआ थाना, पंचायत-तुंगी, ग्राम-मंझवे के रंजु कुमारी ने सहायिका के पद पर गलत चयन करने के संबंध में आवेदन दिया। सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।

आज की जनता दरबार में दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा, उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, अमु अमला एसडीसी, राजीव कुमार निदेषक डीआरडीए, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

अल्जाइमर रोग के संभावित इलाज का रास्ता प्राकृतिक पॉलिफेनॉल में पाया गया।

rktvnews

भारत ने जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की 353वीं शासी निकाय की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

राजस्थान:कोटा शहर में हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, हवाई हमले की सूचना पर दिखा क्विक रेस्पॉन्स, समय पर शुरू किए राहत व बचाव कार्य।

rktvnews

पटना:विधानपरिषद सभापति के आवास पर केंद्र सरकार के मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं सतीश चंद्र दुबे का किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment