RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र!किया पौधा रोपण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 31 अगस्त। रक्षाबंधन और बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित राजधानी वाटिका – 2 में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा एवं राजधानी वाटिका में वृक्षारोपण किया।
विदित हो की 13 अगस्त 2012 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस” का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना, पौधों को संरक्षित करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अति आवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में भी तेजी से कम आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी, पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, जदयू नेता ओम प्रकाश सेतु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:अभ्यर्थी सहित 5 व्यक्ति ही आरओ कक्ष में कर सकेंगे प्रवेश।

rktvnews

भोजपुर:डॉ भीम सिंह भवेश का प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुआ संवाद,किये गये सम्मानित।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का 25 दिन का काउंटडाउन शुरू, 7,000 से ज्यादा योग उत्साही लोगों ने योग किया।

rktvnews

दरभंगा:03 मई से प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों/पदाधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ : डी.एम

rktvnews

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आयुष की बुनियादी संरचना में मजबूती लानी होगी ताकि जनसंख्या का बड़ा भाग आयुष सेवाओं का लाभ उठा सके।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment