RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)29 अगस्त।इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने आज उर्दू प्राथमिक विद्यालय बड़ौरा का दौरा किया और बताया की बड़ौरा गांव के लोगों का जिला शिक्षा विभाग के निर्देश के खिलाफ अवज्ञया आंदोलन जारी है जैसा कि ज्ञात हुआ है कि 14 अगस्त 2023 को आजादी के जश्न के पूर्व मोदी जी के अमृतकाल मे उर्दू प्राथमिक विद्यालय बड़ौरा को ध्वस्त करना शिक्षा विभाग के गैर जिम्मेदाराना रवैये का प्रतीक है।स्कूल के मलवे पर ही झंड़ा फहराया गया है।
भोजपुर शिक्षा विभाग के शिक्षा विरोधी, उर्दू विरोधी, उर्दू विद्यालय विरोधी रवैये के खिलाफ बड़ौरा गांव के ग्रामिणों ने 21 अगस्त 2023 से विद्यालय के मलवे पर टेंट लगा कर उर्दू विद्यालय बड़ौरा को चला कर अवज्ञया आंदोलन की शुरुआत कर दी जो आज तक जारी है।
बीईओ गड़हनी ने विद्यालय को पंचायत भवन बड़ौरा मे स्थानांतरीत कर दिया जहाँ खुद बीईओ नहीं पहूंच सकते तो वहां बच्चे कैसे जाते। उन्होंने बताया की बड़ौरा पंचायत भवन मे जाने का कोई रास्ता नहीं है केवल किचड़ और पानी है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शिक्षा को बचाने, विद्यालय को बचाने, उर्दू को बचाने के लिए बड़ौरा के ग्रामिणों के आंदोलन का समर्थन करता हूं।क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी से मांग कि है कि शिक्षा विभाग द्वारा ध्वसत उर्दू प्राथमिक विद्यालय का निर्माण शीघ्र करायें अन्यथा यह अवज्ञया आंदोलन जारी रहेगा,और इंसाफ मंच इस आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि उर्दू बिहार की दूसरी सरकारी जबान है और उर्दू के साथ, उर्दू विद्यालय के साथ किसी भी प्रकार कि उपेक्षा बर्दास्त नहीं की जा सकती।क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन राजा शिक्षा विरोधी है उर्दू और संस्कृत विरोधी है एक तरफ उर्दू विद्यालय को ध्वसत कराते है तो दूसरी तरफ खटला संस्कृत विद्यालय को माफियाओ के गोद मे बैठ कर उसे बंद रखते है।उन्होंने जोर देकर कहा है कि जिला पदाधिकारी इस उर्दू प्राथमिक विद्यालय बड़ौरा को बचाने मे हस्तक्षेप कर भवन निर्माण कराने में पहल करें।
दौरा के दौरान वहां की स्थलीय निरीक्षण का जायजा ले क्यामुद्दीन अंसारी ने देखा कि सरकारी शिक्षक पंचायत भवन बड़ौरा मे पढाने जाते है जहां एक भी बच्चा नहीं पहुंच पाता वही टेंट लगा कर जहां विद्यालय चल रहा है वहां गांव के लोग पढ़ाते है और बगैर सरकारी सहयोग के मिडडे मिल का भोजन बनता है और बच्चे है।

Related posts

बिहार: बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला।

rktvnews

भोजपुर:सार्वकालिक हैं गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

महिलाओं की मदद के लिए दरभंगा के सात प्रखण्डों में बनेंगे जीविका दीदी अधिकार केन्द्र।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने निबंधन कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण, चालू करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भारतीय खाद्य निगम को किसानों और लोगों के विश्वसनीय भागीदार के रूप में सामने आना चाहिए: पियूष गोयल

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में NFSA, JSFSS एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment