RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक सच्चा नेता हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है।

RKTV NEWS/26 अगस्त।केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि एक सच्चा नेता हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है। एक्स पर अपने श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत के सफल चंद्र मिशन, चंद्रयान 3 से जुड़े इसरो वैज्ञानिकों से मिलने के लिए आज सुबह ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु में वैज्ञानिकों को उनका प्रेरणादायक संबोधन भारत की आसमान छूने वाली शानदार उपलब्धि का गुणगान था।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 23 अगस्त भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह उसके चंद्र मिशन चंद्रयान 3 की उपलब्धि का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज इसे ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में घोषित किया, ताकि इस मिशन के पीछे भारत के वैज्ञानिकों की सफलता की कहानी हर आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे। यह निर्णय भारतीय वैज्ञानिकों को ‘तिरंगे’ के गौरव को ऊंचा रखते हुए अंतरिक्ष खोज के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
अमित शाह ने कहा कि भारत के चंद्र मिशन की ऐतिहासिक सफलता से हमारे वैज्ञानिकों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का नाम ‘शिवशक्ति’ और जहां चंद्रयान-2 गिरा था उस स्थान का नाम ‘तिरंगा’ यह याद दिलाने के लिए रखा है कि ‘कोई भी विफलता स्थायी नहीं होती है’।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने राजस्व महाअभियान की तैयारी एवं लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

डॉ के डी सिंह रचित व्यंग्य रचना “भोजपुरी पुड़िया” पर परिचर्चा का आयोजन

rktvnews

भोजपुर:ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव 22 को आएंगे गढ़वा।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों को कार्य संबंधित जानकारी दी।

rktvnews

देवरिया सीएसपी लूटकांड तथा हाजत में पिटाई एवं मौत की नीतीश सरकार उच्च स्तरीय जांच कराए: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment