RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

नव विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या! सात पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज।

शाहपुर/भोजपुर ( राकेश मंगल सिंहा) 21अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के जवइनिया गाँव में एक नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूल गई। मृतका नेहा कुमारी (22 वर्ष) जवइनिया गाॅव के राजू साह की पत्नी बताई जाती है। वहीं मृतका नेहा कुमारी के पिता ने दहेज के लिए अपनी पुत्री को मार डालने का आरोप पुत्री के ससुराल वालों पर लगाया है। इस संबंध में मृतका के पिता बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के लालजी साह ने पति राजू साह,सास, ससुर समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। अपने आवेदन में लालजी साह ने लिखा है कि पुत्री नेहा कुमारी की शादी फरवरी 2023 में जवइनिया के शिव शंकर साह के पुत्र राजू साह के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी।

शाहपुर के जवइनिया गाँव के राजू साह और उसकी पत्नी नेहा कुमारी(अब मृत) का फाइल फोटो

शादी में अपने हैसियत के अनुरूप वर पक्ष को उपहार भी दिया गया था। इसके बावजूद भी ससुराल पक्ष वाले नेहा से दहेज की मांग किया करते थे और प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए ही मेरी पुत्री नेहा कुमारी की हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के लिए गले में फंदा डालकर पंखे से लटका दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका नेहा कुमारी के ससुराल पक्ष के लोग फरार बताये जाते हैं।

 

 

Related posts

हरनाटांड़ में “जन संवाद” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न!आमजनों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, प्राप्त किए जाएंगे सुझाव एवं प्रतिक्रिया : जिलाधिकारी

rktvnews

पटना:कला और साहित्य मनुष्य को ऊर्जा और पूर्णता देता है :नंद किशोर यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारतीय और ब्रिटिश उद्योगपतियों से मुलाकात की।

rktvnews

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रयागराज में कांग्रेसियों का धरना।

rktvnews

भोपाल:सरस्वती संगीत महाविद्यालय लालघाटी,भोपाल द्वारा अभिनव प्रस्तुतियां।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किये।

rktvnews

Leave a Comment