RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के तहत दुर्ग संभाग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को ग्राम पंचायत पुरई में होगी आयोजित ।

दुर्ग/छत्तीसगढ़ 21 अगस्त। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के आयोजन के संबंध में संभागायुक्त महादेव कावरे ने रविवार को संभाग स्तरीय आयोजन के तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता विकासखंड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में दिनांक 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को कराने का निर्णय लिया गया।
संभागायुक्त कावरे ने आयोजन के लिए सात सदस्यीय समिति का भी गठन किया। इस समिति में दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक समेत दुर्ग जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग के प्राचार्य और दुर्ग के जिला खेल अधिकारी को शामिल किया गया है। संभागायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के लिए प्रतिभागियों और प्रबंधन दल के सुरक्षा के साथ आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी, एम्बूलेंस और फर्स्ट एड किट एवं अन्य व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

Related posts

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव ने ‘आईबीएम सेंटर फॉर द बिजनेस ऑफ गवर्नमेंट’ द्वारा आयोजित बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों के समक्ष “सीपीजीआरएएमएस : ए फाउंडेशन फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट” प्रस्तुत किया।

rktvnews

उमरिया:आई गाट मिशन कर्मयोगी में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

चल सको तो चल..! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

युवा उधमियो ने भारत में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप पर चर्चा की।

rktvnews

मोतीहारी:बाल हृदय रोग से ग्रसित जिले के 11 बच्चे इलाज हेतु पटना रवाना।

rktvnews

बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार एवं बाल संरक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment