RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

शहीद के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।

शाहपुर के रंडाडीह में शहीद गौतम कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम एवं उनके पीछे प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 अगस्त।भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड में शहीद हुए शाहपुर के रंडाडीह के लाल शहीद हवलदार गौतम कुमार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने परिजनों से कहा कि कांग्रेस शहीद के परिजनों के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों ने शहीद गौतम कुमार के चित्र पर पुष्प  अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम,  शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, शाहपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा, पप्पू ओझा, राजेश पांडे, प्रमोद कुमार राय, वीरेंद्र मिश्रा, रवि राम, सूरज प्रकाश राम, उदय राम, मोहन तिवारी, कृष्णा महतो आदि शामिल थे। विदित हो कि झारखंड के सिंहभूम जिले के तुंबा जंगल में नक्सलियों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुए मुठभेड़ में हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गये थे।

Related posts

पीएम गतिशक्ति के तहत 54वीं नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की बैठक में चार बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की सिफारिश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह के शुभारंभ पर बधाई दी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: पत्रकार एकादश और डॉक्टर एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन।

rktvnews

हाइड्रोसालपिनक्स के कारण होने वाली निःसंतानता का आयुर्वेदिक उपचार : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

राजस्थान:प्रश्न बैंक से परीक्षाओं की तैयारी से बढे़गा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास -शिक्षा मंत्री

rktvnews

भोजपुर:उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर प्रशिक्षण-सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment