RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी रीना जोशी ने वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया!

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 18 अगस्त।जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयासों के क्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी ने नगर पालिका पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण किये जाने को लेकर वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया!
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी को निर्देश दिये कि वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों की डीपीआर शीघ्र तैयार की जाय। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों के अंतर्गत पार्क के चारों ओर लाईट लगाने, एक्रेलिक अक्षरों में मेरा पिथौरागढ़ लिखने, पार्क के मैदान के सुधारीकरण, पार्क के चारों ओर रेलिंग लगाने तथा बैठने हेतु सीट निर्माण, पार्क के अंदर स्थित पुराने व्यू प्वाइंट का रंग- रोगन करने व बैठने हेतु बैंच की स्थापना करने, पार्क की सीढ़ियों में पत्थर बिछाने आदि कार्यों को करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नीरज औली भी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : प्रदेश के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की वृद्धि होगी : मुख्यमंत्री ने किया आठ करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

rktvnews

जयपुर:केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह में पौधारोपण कार्यक्रम।

rktvnews

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैम्पस में किया गया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

भारतीय वायुसेना की टीम मलेशिया में अभ्यास उदार शक्ति 2024 में सफल भागीदारी के बाद वापस लौटी।

rktvnews

भोपाल:सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment