RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

साप्ताहिक कार्यशाला का जे जे कॉलेज में हुआ शुभारंभ!स्मार्ट क्लास में बेहतर शिक्षा देना लक्ष्य: प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 अगस्त। आज जगजीवन काॅलेज, आरा में डिजिटल स्मार्ट क्लासेज चलाने के लिए साप्ताहिक कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में हुआ।यह आयोजन कालेज के आईक्यूएसी समन्वयक डा असलम परवेज एवं डा कुमार कौशलेंद्र की पहल और आवश्यकता को देखते हुए किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या के दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रो आभा सिंह ने कहा कि नैक ग्रेडेशन में पहले से ही कॉलेज को बी प्लस की श्रेणी में रखा गया है जो हमारे लिए गौरव की बात है।यह सब शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं के सहयोग और परिश्रम का फल है।इसी उद्देश्य और प्रतिष्ठा को देखते हुए इससे बेहतर ग्रेड लाने की कार्य योजना चल रही है। स्मार्ट क्लासेज चलाने में कंप्यूटीकृत नई टेक्नोलॉजी और उपकरण है जिसके बारे में स्वयं जानना अति आवश्यक है तभी हम छात्र_ छात्राओं को बेहतर शिक्षा दे सकते हैं। जिसके लिए एक्सपर्ट को बुलाकर ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है। साप्ताहिक कार्यशाला का समापन 23 अगस्त को होगा।
प्रो चंदन कुमार एवं डॉ रित्तिका पाण्डेय ने इन्टरेक्टिव बोर्ड से सम्बन्धित अपने अनुभव साझा किये। कार्यशाला के आज के विषय विशेषज्ञ के रूप में नीतीश जी ने इन्टरेक्टिव बोर्ड के व्यावहारिक पहलुओं से शिक्षकों को अवगत कराया।
कार्यशाला में काॅलेज के सभी शिक्षक उपस्थित थे।प्रो सुनील कुमार,प्रो अजय कुमार,प्रो गुलाब फलाहारी,प्रो सत्येंद्र पाण्डेय,प्रो शिरोमणी सिंह,प्रो अजय मनोविज्ञान, संजय सिंह,आदि रहे।

Related posts

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, यूरोपीय संघ-भारत मिलकर स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु भागीदारी के तहत सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रयासरत

rktvnews

बागपत:डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार की हुई समीक्षा।

rktvnews

दुमका:गोपीकांदर संकुल में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

rktvnews

देहरादून:उत्तराखण्ड शासन एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस के मध्य स्वस्थ सीमा अभियान अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

भोपाल:44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

देवघर:आमजनों के समस्याओं का त्वरित निदान करने के उदेश्य से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 194 पंचायतों में किया जायेगा:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment