RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा/बिहार 16 अगस्त। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा दरभंगा के प्रेक्षागृह में 15 अगस्त को संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक जन संपर्क दरभंगा, प्रमंडल दरभंगा श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गंगा वीणा श्री एकेडमी द्वारा *ओ देश मेरे* गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।
वही +2 एम.के.पी विद्यापति उच्च विद्यालय द्वारा *गांव के गुहार पर* देशभक्ति समूह गान प्रस्तुत किया गया,एम.एल.एस.एम कॉलेज दरभंगा एवं आर.एन.एम राजकीय बालिका +2 विद्यालय की छात्राओं ने *रुद्राष्टकम* पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
दरभंगा पब्लिक स्कूल दिल्ली मोर के द्वारा *ए वतन, वतन मेरे आवाद रहे तू* देशभक्ति समूह गान अपने पूरे बैंड के साथ प्रस्तुत किया गया। एंजिल हाई स्कूल की छात्राओं ने लोक नृत्य *सामा चकेवा* लोक नृत्य प्रस्तुत कर मिथिला की संस्कृति से रूबरू कराया।
कस्तूरबा गाँधी बालिका उच्च विद्यालय, बेनीपुर की छात्राओं ने *बेटी हिंदुस्तान की* समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वही ड्रीम डांस एकेडमी ने *वंदे मातरम* पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
माउंट समर कान्वेंट स्कूल ने *ए वतन, ए वतन* पर समूह गान प्रस्तुत किया। एम.ए.आर एन +2 उच्च विद्यालय द्वारा *घेरी-घेरी आई सावन की बदरिया* पर समूह गजरी गान प्रस्तुत किया गया। डी.ए.भी पब्लिक स्कूल सारा मोहनपुर द्वारा *ए मेरे वतन के लोगों* गीत प्रस्तुत किया गया।
पब्लिक स्कूल बेला के छात्र-छात्राओं ने भारत के विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रस्तुत कर, विभिन्नता में एकता का परिचय दिया। जिसे निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान प्रदान किया गया, द्वितीय स्थान *रुद्राष्टकम* तथा तृतीय स्थान *सामा चकेवा* को प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन कार्यक्रम में शामिल हुए।
परिणाम की घोषणा उप निदेशक जन संपर्क दरभंगा, प्रमंडल दरभंगा नागेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री तियानजिन, चीन में 25वें एससीओ शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज़ प्रतियोगिता के ब्लिट्ज़ सेमीफाइनल में शानदार जीत के लिए दिव्या देशमुख को बधाई दी।

rktvnews

गिरीडीह:प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

rktvnews

भोजपुर : नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित बनाया व विदेश मे डंका बजाया : जेपी नड्डा !

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

बांग्लादेश के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल मोहम्मद नजमुल हसन भारत दौरे पर।

rktvnews

Leave a Comment